scriptपत्रिका हरित प्रदेश अभियान-बेहतर हो शहर का पर्यावरण, पौधों का करेंगे संरक्षण…देखिए वीडियो | Plants planted in Kavasji Ward Muktidham | Patrika News
कटनी

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-बेहतर हो शहर का पर्यावरण, पौधों का करेंगे संरक्षण…देखिए वीडियो

कावसजी वार्ड मुक्तिधाम में स्थानीय जनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने रोपे पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प

कटनीAug 11, 2019 / 09:20 pm

mukesh tiwari

Plants planted in Kavasji Ward Muktidham

मुक्तिधाम में पौधे रोपते जनप्रतिनिधि व स्थानीय निवासी

कटनी. शहर के पर्यावरण बेहतर हो, लोग स्वच्छ हवा में सांस ले सकें, इसको लेकर हम सभी पौधे रोपने के साथ ही उनका संरक्षण भी करेंगे। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सके। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत कावसजी वार्ड मुक्तिधाम में पौधरोपण के दौरान यह बात स्थानीय पार्षद राजेश जाटव ने कही। पार्षद राजकिशोर यादव ने कहा कि वार्डों में जहां कहीं भी स्थान मिले, उसे सुरक्षित कर पौधों का रोपण व संरक्षण होना चाहिए। पार्षद यादव ने पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान की सराहना भी की। इससे पहले मुक्तिधाम परिसर में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनों, नगर निगम कर्मचारियों, समाजसेवियों में पौधों का रोपण किया। जिसमें एक सैकड़ा से अधिक पौधे रोपे गए। जिसमें छायादार व औषधि पौधे शामिल थे।

महीनों से खराब एक लाख से अधिक बिजली के मीटर, अब विभाग करेगा ये काम…
ट्रीगार्ड लगाकर करेंगे सुरक्षा
पौधरोपण के साथ ही अभियान में शामिल जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। लोगों ने संकल्प लिया कि मुक्तिधाम में रोपे गए पौधों के साथ ही वार्ड के अन्य स्थानों पर पौधे रोपेंगे और उनकी सुरक्षा पेड़ बनने तक करेंगे। इसके अलावा मुक्तिधाम में लगाए गए पौधों की सुरक्षा को लेकर ट्रीगार्ड लगाने की बात भी नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने कही। समाजसेवी चोखे भाइजान ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
ये रहे शामिल
पौधरोपण कार्यक्रम में पार्षद साक्षी गोपाल साहू, नगर निगम कर्मचारी मुरलीधर, एलडी अरखेल, बल्लू नाहर, भारत चौधरी, डॉ. वीपी राजौरिया, अधिवक्ता शैलेन्द्र जैन, जागेश्वर, विनोद कुमार, पूरन, प्रकाश, अर्जुन चक्रवर्ती, राम सिंह, विनोद पटेल, ओमप्रकाश चक्रवर्ती, शरद निरंकार, दादूराम चक्रवर्ती, राकेश तोहेल, राज सोनखरे, लीलाधर जाटव सहित माधवनगर विकास संघर्ष समिति, अजाक संघ के सदस्य मौजूद थे।

यहां मजदूरों की जान से खेल रहे बिजली विभाग के ठेकेदार…पढि़ए खबर

इंद्रानगर मुक्तिधाम में भी रोपे पौधे
हरित प्रदेश अभियान के तहत नगर की पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा रविवार को इंद्रानगर मुक्तिधाम में पौधे रोपे गए। समिति के सदस्यों ने आधा सैकड़ा से अधिक पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अधिवक्ता उमेश मिश्रा, समिति अध्यक्ष रामाधार चतुर्वेदी ने स्थानीय जनों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई और पेड़ों महत्व की जानकारी दी। इस दौरान ब्रजकिशोर मिश्रा, महेश रोचलानी, सतीश परोहा, अरविंद परोहा, आशीष दुबे, संजीव तिवारी , शिवम सिंह, राजू विश्वकर्मा, मनीष यादव, कुंदन रजक, उमेश विश्वकर्मा, अभिषेख हल्दकार, अनादि निगम, उत्सव शुक्ला, सचिन श्रीवास्तव, गरीबदास रजक सहित अन्य जन मौजूद थे।

Home / Katni / पत्रिका हरित प्रदेश अभियान-बेहतर हो शहर का पर्यावरण, पौधों का करेंगे संरक्षण…देखिए वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो