27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय की दुकान पर रची गई थी लाखों की लूट की साजिश, CCTV ने खोला लुटेरों का राज

-चाय की दुकान पर रची गई थी लूट का साजिश-50 हजार रुपए का हो गया था बटवारा-माधवनगर पुलिस ने किया लूट का खुलासा-सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोचे गए आरोपी-दाल मिल कर्मचारी के साथ हुई थी 30 जून को लूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jul 2022, 1:11 PM IST

News

चाय की दुकान पर रची गई थी लाखों की लूट की साजिश, CCTV ने खोला लुटेरों का राज

कटनी. माधवनगर पुलिस ने 30 जून को बरगवां में दालमिल कर्मचारी के साथ हुई लूट का खुलासा किया है। यह पूरी लूट मिल के कर्मचारी ने ही अपने साथियों के साथ रची थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को इंद्रभान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 30 जून को अज्ञात व्यक्तियों ने बरगवां के सामने उससे 4 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 394 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की। थाना प्रभारी थाना माधवनगर विजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि सुरेंद्र यादव (20) निवासी धाऊ चक्की मदन मोहन चौबे वार्ड थाना रंगनाथनगर ने अपने साथियों मोहित यादव निवासी बरगवां मदन मोहन चौबे वार्ड थाना रंगनाथनगर, साहिल जैसवानी निवासी एमइएस कॉलोनी, भानू उर्फ भरत कुकरेजा निवासी खैबर लाइन, जय तीर्थानी निवासी एडीएम लाइन, आदित्य मिश्रा उर्फ धोलू मिश्रा निवासी रंगनाथ नगर, श्रीकांत यादव निवासी रंगनाथ नगर, भीम विश्वकर्मा निवासी बरगंवा, निशांत मिश्रा उर्फ सरकार निवासी विवेकानंग वार्ड रगनाथ नगर के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से पुलिए ने 4 लाख 18 हजार रुपए जब्त किए हैं। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, 4 मोबाइल जब्त किया है।

यह भी पढ़ें- मिठाई के डिब्बे के साथ 500 रुपए बांटते पकड़े गए भाजपा प्रत्याशी के समर्थक, जांच में जुटी पुलिस


ऐसे दिया वारदात को अंजाम

जय तीर्थानी इन्द्रभान सिंह के यहां काम करता था। जय तार्थानी ने ही अन्य आरोपी गणों को फरियादी के आने-जाने की सूचना दी जाती थी। घटना दिनांक को जय तार्थानी ने इंद्रभान द्वारा पैसे लेकर निकलने की सूचना साथी साहिल को दी थी। साहिल ने भानू को, भानू ने सुरेन्द्र और मोहित को उक्त सूचना दी थी। आरोपियों ने 29 जून को बरगवां में चाय की दुकान में एकत्रित होकर होकर लूट की योजना बनाई थी। इस मामले में आरोपियों ने 50 हजार रुपए का बटवारा भी कर लिया था। निशांत उर्फ सरकार मिश्रा ने 10 हजार रुपए, मोहित और सुरेंद्र ने 15-15 हजार रुपए भीम विश्वकर्मा और साहिल ने पांच-पांच हजार रुपए बाट लिए थे। 4 लाख रुपए बटवारे के लिए रखे थे। लूट के खुलासे में निरीक्षक विजय विश्वकर्मा, उनि नवीन नांमदेव, सउनि छेदीलाल सिंह, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर बागरी, मुकेश पांडेय आदि की भूमिका रही। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने घोषणा की है।