27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिठाई के डिब्बे के साथ 500 रुपए बांटते पकड़े गए भाजपा प्रत्याशी के समर्थक, जांच में जुटी पुलिस

-मतदाता को लुभाने गलत तरीका-भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बांट रहे थे रुपए-मिठाई के डिब्बे के साथ बांट रहे थे 500 रुपए-पुलिस ने मिठाई के डिब्बे जब्त कर जांच शुरु की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Jul 2022, 11:55 AM IST

News

मिठाई के डिब्बे के साथ 500 रुपए बांटते पकड़े गए भाजपा प्रत्याशी के समर्थक, जांच में जुटी पुलिस

टीकमगढ़/निवाड़ी. मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान का चुनावी प्रचार अंतिम दौर में है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने की हर संभव कोशिश करने में जुटे हुए हैं। इसी घमासान के बीच मतदाताओं को लालच देकर वोट डलवाने के भी कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला टीकमगढ़ जिले से हालही में अलग हुए निवाड़ी जिले की नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 में सामने आया। यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मिठाई के डिब्बों में 500 रुपए के नोट रखकर बंटाते पकड़े गए है। मोहल्ले वालों ने उन्हें डिब्बों के साथ पकड़ा है। हालांकि, बांटने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डिब्बों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार की रात 9 बजे के लगभग वार्ड 1 का राजनैतिक पारा उस समय हाई हो गया, जब इलाके के लोगों ने कुछ लोगों को मिठाई बंटाते पकड़ लिया। ये लोग एक बोरी में मिठाई के डिब्बे रखे थे और घर-घर जाकर बांट रहे थे। लोगों जब इन्हें पकड़ा तो इन डिब्बों में बूंदी के लड्डू के साथ 500-500 रुपए के नोट रखे हुए थे। साथ में वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा प्रत्याशी विनोद प्रजापति के पम्पलेट भी रखा था।

यह भी पढ़ें- मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घर घर जाकर बांट रहे थे मिठाई, वीडियो सामने आने पर केस दर्ज


जांच में जुटी पुलिस

ये खबर पूरे नगर में फैल गई और तत्काल ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इन डिब्बों को जब्त कर लिया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़ने वालों के बयान दर्ज कर बांटने वालों का पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- AAP का BJP पर गंभीर आरोप, ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की तुलना, बोले- भाजपा किडनैपिंग गैंग


FIR दर्ज होने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने दी सफाई

मामला सामने आने के बाद एक तरफ तो निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर बाई भी कोतवाली थाना पहुंची और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की रुपए बांटने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में भाजपा प्रत्याशी विनोद प्रजापति का कहना है कि, उन्हें बदनाम कर फंसाने के लिए ये विरोधियों द्वारा रची गई साजिश है।