27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AAP का BJP पर गंभीर आरोप, ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की तुलना, बोले- भाजपा किडनैपिंग गैंग

-AAP राज्य सभा सदस्य संजय सिंह का बीजेपी पर हमला-ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की तुलना-बोले- भाजपा एक किडनैपिंग गैंग बन गई है-महापौर प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jul 2022, 1:47 PM IST

News

AAP का BJP पर गंभीर आरोप, ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की तुलना, बोले- भाजपा किडनैपिंग गैंग

ग्वालियर. आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी तुलना ट्रेनों में चलने वाले जहर खुरानी गिरोह से की है। संजय सिंह ने कहा कि, भाजपा एक किडनैपिंग गैंग बन गई है। महाराष्ट्र उसका एक ताजा बड़ा उदाहरण है। ये लोकतंत्र पर बड़ा आघात है, हमला है।

ग्वालियर में महापौर प्रत्याशी डॉ. रुचि गुप्ता के समर्थन में रोड शो करने आए सांसद संजय सिंह ने वादा किया कि, अगर हमारी पार्टी की महापौर चुनकर आती हैं तो आप लोग अपने घर की संपत्ति कर की रसीदें फाड़ दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि, हम संपत्ति कर माफ करेंगे और कमर्शियल टैक्स हाफ करेंगे। टैक्स हटाने के बाद नगर निगम की आय की आय की भरपाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि, नगर निगम के पास खुद के भी आय के कई सोर्स होते हैं और केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाला अनुदान भी होता है।

यह भी पढ़ें- वोटिंग के बीच यहां हुई थी बूथ कैपचरिंग, प्रदेश के इन 5 केंद्रों में फिर होंगे मतदान


'भाजपा' पर 'आप' का हमला

सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, भाजपा आज एक MLA किडनैपिंग गैंग बन गई है। जैसे ट्रेनों में जहर खुरानी गिरोह चलता है, भाजपा भी वैसा ही गिरोह बन गई है, महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ वो इसका ताजा और बड़ा उदाहरण है और ये लोकतंत्र पर गहरा आघात और हमला है।

यह भी पढ़ें- चुनाव के बीच पूरे शहर में रातों रात लगे 'जातिवादी विधायक वापस जाओ' के पोस्टर, रेप केस से जुड़ा मामला


ईडी भाजपा का कार्यालय बना- संजय सिंह

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि, आज ईडी भाजपा का कार्यालय बन गई है, विजय माल्या, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी जैसे लोग अरबों रुपए लेकर भाग गए, तब ईडी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने उदयपुर की घटना को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।