27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के बीच पूरे शहर में रातों रात लगे ‘जातिवादी विधायक वापस जाओ’ के पोस्टर, रेप केस से जुड़ा मामला

खास बात ये है कि, संबधित पोस्टर उनके गृह वार्ड में सबसे अधिक दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी ये पोस्टर खासा चर्चा का विषय बने हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Jul 2022, 6:49 PM IST

News

चुनाव के बीच पूरे शहर में रातों रात लगे 'जातिवादी विधायक वापस जाओ' के पोस्टर, रेप केस से जुड़ा मामला

सतना. मध्य प्रदेश में इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव की जंग अपने चरम पर है। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी बीच सतना नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर जीत के लिए एक अलग ही तरह की जंग जारी है। दो प्रमुख दलों के बड़े नेताओं भी वोटरों को अपने-अपने तरीके से साधने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के वापस जाने के कई पोस्टर सामने आए है। खास बात ये है कि, संबधित पोस्टर उनके गृह वार्ड में सबसे अधिक दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी ये पोस्टर खासा चर्चा का विषय बने हुए हैं।


हालांकि, इस मामले पर अबतक कांग्रेस की ओर से बनाए गए महापौर प्रत्याशी द्वारा कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, इसे पिछले दिनों हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है क्योंकि, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महापौर प्रत्याशी के समाज का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नगरीय निकाय चुनाव के रण में शिवराज, तूफानी रोड शो में 20 किमी भीगते हुए मामा ने मांगे वोट


शहरभर में लगे 'वापस जाओं...' के पोस्टर

आपको बता दें कि, सतना नगर निगम इलाके के वार्ड नंबर 7 में अधिकतर घरों की दीवारों पर पीले रंग के पोस्टर चसपा हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है, 'जातिवादी विधायक डब्बू कुशवाहा वापस जाओ, वापस जाओ'। यह वही वार्ड है, जिसमें कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू का मकान है। दीवारों में चस्पा इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहरभर में चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। कांग्रेस ने इसे विरोधियों की चाल ठहराया है। लेकिन, अबतक इस मामले पर पार्टी के किसी पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।


इस मामले से जोड़ा जा रहा पोस्टर विवाद

गौरतलब है कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सतना विधानसभा के मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू को महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा गया है।नगर निगम क्षेत्र में चस्पा इन पोस्टरों को पिछले दिनों हुए नाबालिग से दुष्कृत्य से जोड़ कर देखा जा रहा है। बताया गया है कि नई बस्ती निवासी एक 5 साल की मासूम के साथ 16 वर्षीय नाबालिग ने बलात्कार किया था। इसपर मामला भी दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता का इलाज रीवा के एक अस्पताल में जारी है। आरोपी नाबालिग कुशवाहा समाज और पीड़िता ब्राह्मण समाज की बताई जा रही है।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग