27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसे थे नकाबपोश, किसान की हत्या के 16 दिन बाद खेत में मिली रहस्यमयी पेटी, मैहर में एक करीबी की भूमिका संदिग्ध

Rajjan Patel Murder Case: किसान रज्जन पटेल मामले में पुलिस 16 दिन बाद भी खाली हाथ है। पुलिस को खेत में दूसरी पेटी मिली है जिसने जांच की दिशा को मोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 27 Oct 2026, 12:37 PM IST

Rajjan Patel Murder Case mysterious box was found in the field

Rajjan Patel Murder Case: किसान की मौत के 16 दिन बाद खेत में मिली रहस्यमयी पेटी (फोटो सोर्स- Patrika)

Maihar Rajjan Patel Murder Case: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिवार पर हमले की वारदात के 16 दिन बाद भी मैहर पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। मामले में शामिल रहे नकाबपोश बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जांच के दौरान पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में मृतक का कोई बेहद करीबी व्यक्ति शामिल हो सकता है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक मिले तथ्यों से संकेत मिल रहे हैं कि आरोपियों का मुख्य निशाना रज्जन पटेल ही था और डकैती की संभावना कम है। हालांकि, कई लोग संदेह के दायरे में है और पुलिस उनसे जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना में घायल पत्नी और बच्चों के बयान के बावजूद पुलिस अब तक उन हमलावरों की पहचान नहीं कर सकी है। टीआई अभिषेक सिंह ने बताया टीमें जांच में लगी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने में लगी है।

खेत में मिली खुली पेटी, पुलिस को साजिश का संदेह

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को सोमवार को एक नई सूचना मिली। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर एक किसान के खेत में खुली पेटी पड़ी होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पेटी के बाहर कपड़े बिखरे मिले। मृतक के परिजनों ने वारदात के बाद घर में रखी पेटियां लूटकर ले जाने की बात कही थी। इनमें से एक पेटी घटना के अगले दिन मिल गई थी, जबकि दूसरी पेटी कई दिन बाद मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हो गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पेटी और उसके अंदर रखे कपड़ों की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे हाल ही में खेत में छोड़ा गया है। पुलिस को आशंका है कि जांच की दिशा भटकाने के लिए ऐसा किया गया हो सकता है। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस ने पेटी जब्त कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसे वहां किसने और कब छोड़ा।

बरामदे में सो रहे किसान पर हुआ था हमला

सोनवारी में 10-11 अक्टूबर की रात करीब एक बजे छह-सात नकाबपोश बदमाश रज्जन पटेल के खेत में बने मकान पर पहुंचे थे। उस समय 40 वर्षीय रज्जन बरामदे में खाट पर सो रहे था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। बदमाशों ने दरवाजा खुलवाकर घर में प्रवेश किया और परिवार के सदस्यों पर हमला किया। इस घटना में किसान रज्जन पटेल की जान चली गई और बच्चों समेत घर के बाकी सदस्य घायल हो गए थे।