24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

26 अक्टूबर से देवेन्द्रनगर से चुरहट तक हफ्ते में 6 दिन चलेगी मेमू ट्रेन, 6 घंटे 15 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें स्टॉपेज और किराया

Devendranagar Churhat MEMU Train: सुबह 7 बजे देवेंद्रनगर से रवाना होकर दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी चुरहट, रेलवे बोर्ड ने जारी की सरय सारणी सहित किराया सूची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Oct 2026, 3:19 PM IST

satna memu train

devendranagar churhat memu train starts 26 october, मेमू ट्रेन व किराया सूची (source-patrika)

Devendranagar Churhat MEMU Train: मध्यप्रदेश के सतना से देवेंद्रनगर–रीवा–चुरहट रेलखंड पर मेमू ट्रेन के संचालन की समय सारणी रेलवे बोर्ड ने जारी कर दी है। 26 अक्टूबर से 61629/61630 नंबर की देवेंद्रनगर–चुरहट मेमू ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को इसका संचालन नहीं होगा। आठ कोच की इस मेमू ट्रेन का मेंटेनेंस बीना में होगा और इसके लिए एक मेमू रैक निर्धारित किया गया है।

समय सारणी जारी

जारी समय सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 61629 सुबह 7 बजे देवेंद्रनगर से रवाना होगी। फुलवारी, नागौद, बरेठिया और करही होते हुए सुबह 9 बजे सतना पहुंचेगी। यहां से ट्रेन कैमा, सकरिया और हिनौतरामबन के रास्ते सुबह 10:40 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके बाद सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन में ठहराव लेते हुए दोपहर 1:15 बजे चुरहट पहुंचेगी। इस रेल सेवा से नागौद सहित रास्ते के कई स्टेशनों के यात्रियों को सतना, रीवा और चुरहट तक आने-जाने का विकल्प मिलेगा।

वापसी में रात 9.25 बजे सतना पहुंचेगी ट्रेन

वापसी में ट्रेन संख्या 61630 दोपहर 3 बजे चुरहट से रवाना होगी। रामपुर नैकिन, बघवार, गोविंदगढ़ और सिलपरा होते हुए शाम 5:20 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से शाम 5:30 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 7:15 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद करही, बरेठिया, नागौद और फुलवारी में ठहराव लेते हुए रात 9:25 बजे देवेंद्रनगर पहुंचेगी।

हफ्ते में 6 दिन चलेगी मेमू ट्रेन

रेलवे बोर्ड के आदेश में फुलवारी, नागौद, बरेठिया, करही, सतना, कैमा, सकरिया, हिनौतरामबन, बघाई रोड, तुर्की रोड, रीवा, सिलपरा, गोविंदगढ़, बघवार और रामपुर नैकिन को वाणिज्यिक ठहराव वाले स्टेशन के रूप में शामिल किया गया है। ट्रेन में कुल आठ मेमू कोच होंगे और संचालन के लिए एक रैक का उपयोग किया जाएगा। आदेश में सेवा को सुविधाजनक प्रारंभिक तिथि से लागू करने की बात कही गई है। उद्घाटन सेवा को विशेष ट्रेन के रूप में चलाकर बाद में नियमित समय सारणी के अनुसार संचालन करने का भी उल्लेख है।