24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैहर में धीरेंद्र शास्त्री को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ सम्मान, लोग बोले- किस हक से दिया? SP ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Dhirendra Shastri Guard of Honor: मध्य प्रदेश के मैहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के स्वागत का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। अब एसपी ने गार्ड ऑफ ऑनर के दावे पर सफाई दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 24 Oct 2026, 12:45 PM IST

Dhirendra Shastri guard of honor viral video sp clarification

Dhirendra Shastri Guard of Honor: मैहर SP ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई (फोटो सोर्स- Patrika)

Dhirendra Shastri Guard of Honor viral video: मां शारदा की नगरी मैहर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। केजेएस सीमेंट फैक्टरी के डायरेक्टर पवन अहलुवालिया और नलिन के न्योते पर मैहर आए बाबा बागेश्वर को 'गार्ड ऑफ ऑनर' सम्मान दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की विभिन्न प्रकार की प्रतक्रियाएं सामने आ रही है। लोगों का कहना कि किस हक से धीरेंद्र शास्त्री को यह सम्मान दिया जा रहा है? आरोप लगाए गए कि भारतीय सेना के जवानों से धीरेंद्र शास्त्री को यह सम्मान दिलाया गया। मामले को लेकर एसपी ने स्पष्टीकरण दिया।

किस हक से दिया गया सम्मान- सोशल मीडिया पर छिड़ा बवाल

सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में उन्हें काली यूनिफार्म पहने जवान 'गार्ड ऑफ ऑनर' सम्मान दे रहे है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए। लोगों ने सवाल किया किस हक से एक कथावाचक को ऐसा सम्मान दिया जा रहा है। एक यूजर ने यह भी सवाल किया यह भी पूछा कि धीरेंद्र शास्त्री किस संवैधानिक पद पर आसीन है जो, उन्हें इतना बड़ा सम्मान दिया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने वीडियो को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

वायरल वीडियो को लेकर पत्रिका ने एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह से बातचीत की। एसपी ने बताया कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिए जाना का दावा भ्रामक है। उन्होंने बताया कि बाबा बागेश्वर को सेना या पुलिस के जवानों ने नहीं 'गार्ड ऑफ ऑनर' बल्कि, केजेएस सीमेंट फैक्ट्री के निजी सुरक्षाकर्मियों ने स्वागत में यह सलामी दी थी। निजी सुरक्षा एजेंसियों की वर्दी सेना से मिलती-जुलती होने के कारण लोगों में यह भ्रम फैलाया गया।

मैहर में होगा बागेश्वर धाम का विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को आयोजित सनातन संवाद में मैहर में बागेश्वर बालाजी शक्ति मठ स्थापना की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मठ केजेएस परिसर में बनाया जाएगा। उन्होंने मैहर में नियमित रूप से आने का संकेत दिया। शास्त्री ने बताया कि केजेएस सीमेंट फैक्टरी के डायरेक्टर पवन अहलुवालिया और नलिन के साथ बातचीत में मैहर में मठ बनाने का विचार आया। उन्होंने कहा कि रीवा, सतना, कटनी, शहडोल और सीधी सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी यह धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बन सकता है।