दौरे को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने लिखा कि, 'आज सतना में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।' इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि वोट चोरों की खैर नहीं है!'