27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घर घर जाकर बांट रहे थे मिठाई, वीडियो सामने आने पर केस दर्ज

-वोटरों को मिठाई बाट रहे थे कांग्रेस प्रत्याशी-कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह का वीडियो वायरल-वीडियो के आदार पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश-अब प्रत्याशी समेत 3 के खिलाफ दर्ज हुई FIR
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jul 2022, 6:56 PM IST

News

मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घर घर जाकर बांट रहे थे मिठाई, वीडियो सामने आने पर केस दर्ज

सतना. मद्य प्रदेश में चल रही निकाय चुनाव के प्रचार के बीच सतना में यूनिवर्सल केबल फैक्ट्री की लेबर कॉलोनी में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए मिठाई के डिब्बे बांटने के मामले पर निर्वाचन अधिकारी की जांच के बाद एफआइआर दर्ज करते हुए केस दर्ज कर लिया गया है। मामला नगर निगम सतना के वार्ड क्रमांक 11 घूरडांग के कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा मतदाताओं को मिठाई बंटवाने का है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से हुआ है, जिसपर शिकायत के बाद कलेक्टर और जिला निर्वाचन आयोग द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ एक्शन लिया गया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने मिली शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित वीडियो की पुश्टि करने के साथ साथ जांच करने के निर्देश एसडीएम नीरज खरे को दिए थे। जिसके बाद एसडीएम नीरज खरे ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि मतदाता को प्रभावित करने ऐसा किया जा रहा है। इस पर स्थानीय पटवारी को भेज कर कोलगवां थाने में पार्षद प्रत्याशी प्रत्याशी केके सिंह सहित साथी अंकित गुप्ता, उमेश सिंह पर कोलगवां थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। कोलगवां पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ 171ख, 171ड, 188, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग करेगा। बता दें कि, वायरल वीडियो में एक शख्स मिठाई के डिब्बे वोटकों के घर ले जाकर उनसे पक्ष में वोटिंग करने की अपील करता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- मौत के 10 दिन बाद चुनाव जीतकर सरपंच बना ये शख्स, जीत की वजह आपको कर देगी हैरान


अंतिम चरण में चुनाव प्रचार

सतना में नगरीय निकाय के पहले चरण में 6 जुलाई को नगर निगम सतना का मतदान होना है। सतना में 45 वार्डों के लिए और एक महापौर के लिए चुनाव है, जिसे देखते हुए प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रुझाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दिनभर प्रचार के बाद रात को मतदाताओं के घर जाकर कार्यकर्ता लोभन देने की भी कोशिश कर रहे हैं। इसी का एक उदाहरण सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से वायरल हुआ है, जो जांच में सही भी पाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग