scriptमहिला की हत्या कर छह टुकड़ों में काट दिया लाश, फिर किया ऐसा खौफनाक काम जिसे देख कांप जाएगी रूह | women murder and cut dead body in Kawardha Chhattisgarh | Patrika News
कवर्धा

महिला की हत्या कर छह टुकड़ों में काट दिया लाश, फिर किया ऐसा खौफनाक काम जिसे देख कांप जाएगी रूह

एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं शव के कई टुकड़े कर ऐसा खौफनाक काम किया है जिससे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

कवर्धाFeb 09, 2019 / 10:29 am

Deepak Sahu

crime news

महिला की हत्या कर छह टुकड़ों में काट दिया लाश, फिर किया ऐसा खौफनाक काम जिसे देख कांप जाएगी रूह

कवर्धा . एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं शव के कई टुकड़े कर ऐसा खौफनाक काम किया है जिससे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई, लेकिन अब तक शिनाख्ती भी नहीं हो सकी है।

crime news

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम रहमान कांपा में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला नजारा देखा गया। सडक़ किनारे एक प्लाट में कई टुकड़ों में महिला का शव मिला। शव का जलाने का भी प्रयास किया गया। इसी सूचना सुबह पास ही निवासरत लोगों ने दिए। घटना के चलते गांव में दहशत में है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर कर जांच किया। इसमें टुकड़ों में शव बरामद हुआ। टांग को घुटने के नीचे, बांह के कोहनी के नीचे हाथ को काट दिया गया है। वहीं धड़ से सिर को भी अलग कर दिया है। इस तरह छह टुकड़े में शव को एकत्रित किया गया। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

crime news

पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला की हत्या और शव के टुकड़े कहीं और किए गए हैं। जबकि जलाने का कार्य यहां पर किया गया। वहीं इस घटना को अंजाम एक अकेला व्यक्ति नहीं दे सकता। इसमें कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो