scriptभुसावल रेल मंडल : जनवरी में यात्रियों से कमाए 71.79 करोड़, खजाने में जुटाए 131.91 करोड़ राजस्व | Bhusawal Railway Division : Earned Rs 71.79 crore from passengers | Patrika News
खंडवा

भुसावल रेल मंडल : जनवरी में यात्रियों से कमाए 71.79 करोड़, खजाने में जुटाए 131.91 करोड़ राजस्व

भुसावल मंडल रेल प्रबंधक इति पाण्डेय ने वाणिज्य टीम का किया उत्साह वर्धन

खंडवाFeb 05, 2024 / 12:25 pm

Rajesh Patel

train.jpg

Train

भुसावल मंडल ने जनवरी माह में 131.91 करोड़ रुपए खजाने में राजस्व जुटाया है। इसमें अकेले 71.79 करोड़ रुपए का राजस्व यात्रियों से कमाया है। मंडल रेल प्रबंधक इति पाण्डेय ने वाणिज्य टीम का उत्साह वर्धन किया है। भुसावल मंडल ने जनवरी-2024 में यात्रियों से 71.79 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया है। इसमें टिकट चेकिंग की टीम का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
माल परिवहन से 48.70 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ

भुसावल मंडल ने माल परिवहन से 48.70 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। माल गाड़ियों ने ऑटोमोबाइल, पेट्रोलियम उत्पादों , प्याज , फूड ग्रेन और सीमेंट सहित अन्य सामानों का परिवहन किया है। इसी तरह पार्सल सेवाओं से 3 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। इसके अतिरिक्त अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से 3.86 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाया है।
इन अधिकारियों की भूमिका अहम
मंडल रेल प्रबंधक इति पाण्डेय , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह की टीम को शुभकामनाएं दी है। सक्रिय भागीदारी ने रेलवे क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए एक मानक स्थापित करते हुए मंडल के सराहनीय प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Hindi News/ Khandwa / भुसावल रेल मंडल : जनवरी में यात्रियों से कमाए 71.79 करोड़, खजाने में जुटाए 131.91 करोड़ राजस्व

ट्रेंडिंग वीडियो