5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhuniwale Dadaji: दादाजी धूनी वाले धाम में गुरु पूर्णिमा मनाने पहुंचे भक्तों का लगा तांता

Dhuniwale Dadaji: मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित धूनीवाले दादाजी में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों का तांता लगा है। रविवार को करीब 4-5 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है।

less than 1 minute read
Google source verification
Dhuniwale Dadaji

Dhuniwale Dadaji: मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित दादा धूनीवाले के दरबार में गुरु पूर्णिमा मनाया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार की रात से भक्तों का तांता लगना शुरु हो गया। आज दादा के दरबार में विशेष पूजा या आरती नहीं होगी। दादा दरबार का मंदिर का स्वरुप 50 साल पुराना बताया जाता है। शनिवार को करीब 1 लाख के आसपास भक्तों ने दर्शन किया। इसके बाद गुरु-शिष्य की समाधि पर मत्था टेक कर धूनी माई में आहूति दे रहे हैं।


जगह-जगह आयोजित किए जा रहे भंडारे


खंडवा स्थित दादा धूनीवाले के भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यहां अतिथि देवो भव: की भावना को लेकर लोगों ने व्यापार, प्रतिष्ठान बंद रखें हैं। अलग-अलग लोगों ने करीब 250 स्टॉल लगाए हैं। जिसमें 56 भोग परोसे जा रहे हैं।


भारी वाहनों का प्रवेश निषेध


शहर में 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक इंदौर रोड, पंधाना रोड, हरसूद रोड, नागचून रोड जैसे मार्गों पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। शनिवार को रात 8 बजे के बाद 108 दीपों से महाआरती की तैयारी की गई थी। इस दौरान दर्शन पर रोक लगा दी गई थी। बारिश के कारण यहां पर मेन गेट की बजाय पिछले गेट से दर्शन कराए जा रहे हैं।