3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीनी स्तर से होगी कांग्रेस की फिर से शुरुआत, पायलेट प्रोजेक्ट में खंडवा को किया शामिल

-ब्लॉक अध्यक्षों के लिए हुई रायशुमारी, सममन्वय समिति की बैठक भी

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 03, 2026

congress

खंडवा. कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं एआइसीसी सचिव उषा नायडू।

संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पैठ बनाने अब कांग्रेस निचले स्तर से शुरुआत करेगी। सोमवार को एआइसीसी सचिव और मप्र कांग्रेस सहप्रभारी व खंडवा जिला प्रभारी उषा नायडू कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष के लिए विधानसभावार चर्चा की गई। इसके साथ ही समन्वय समिति की बैठक भी ली। वहीं, पहली बार जिले में कांग्रेस बीएलए की बैठक भी हुई। बैठक में जिला प्रभारी डॉ. रामकृष्ण दोगने भी शामिल रहे।

एआइसीसी सचिव उषा नायडू व जिला प्रभारी डॉ. दोगने सोमवार सुबह 11 बजे गांधी भवन पहुंचे। यहां बंद कमरे में दोनों ने पंधाना, मांधाता, हरसूद और खंडवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों के लिए भी कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव लिए और वन-टू-वन चर्चा की। जिले में कांग्रेस के कुल 13 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होना है। खंडवा के तीन ब्लॉकों को लेकर नेताओं में समन्वय नहीं होने से सूची अटकी हुई है। उषा नायडू ने बताया कि सभी की सहमति बन गई है। जल्द ही ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा भी हो जाएगी।

45 दिन में होगा समितियों का गठन
उषा नायडू ने बताया कि कांग्रेस ने खंडवा को पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल किया है। पहली बार कांग्रेस निचले स्तर से शुरुआत करेगी। इसके लिए पहले वार्डवार वार्ड कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति और समिति बनेगी। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष व कमेटी बनाई जाएगी। इस काम को 45 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को चार माह हो गए है, लेकिन अब तक जिला कमेटी का गठन भी नहीं हो पाया है।

कार्यकर्ता सब एक है, नेताओं में नहीं बनती
नायडू ने समन्वय समिति की बैठक भी ली। इसके बाद एसआइआर कार्य में लगे बीएलए से चर्चा की। बीएलए ने बताया कि कार्यकर्ता सब एक है और मिलकर काम कर रहे हैं, लेकिन टिकट मांगने वाले नेताओं में खींचतान चलती है। नायडू ने बीएलए को उनके महत्व के बारे में भी बताया। बैठक में जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, सुनील सकरगाए, सलीम पटेल, सुनील आर्य, सदाशिव भवरिया, रियाज हुसैन, कुंदन मालवीय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना तिवारी, शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, मोनिका मंडरे, रूपाली बारे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Story Loader