1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑयल चुराने वाला महाराष्ट्र का गिरोह सक्रिय

-ग्रामीणों ने दो को रंगे हाथ पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 01, 2026

oil theft gang

खंडवा. इस तरह डीपी काटकर चुराया जा रहा था ऑयल।

इन दिनों जिले में ट्रांसफार्मर से ऑयल चुराने वाला महाराष्ट्र का गिरोह सक्रिय है, जो कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। शुक्रवार की रात बडग़ांव गुर्जर में एक किसान के खेत में लगी डीपी को आरी से काटकर ऑयल चुरा रहे दो बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों ने यहां से पानी की मोटर भी चुराई थी। दोनों आरोपियों की पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया। आरोपी महाराष्ट्र के है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार रात महाराष्ट्र के गिरोह ने बडग़ांव गुर्जर में जितेंद्र करोड़ी के खेत में लगी विधायक निधि की 100 केवी की डीपी को आरी से काटकर 100 लीटर ऑयल निकाल लिया। इसी दौरान खेत मालिक और अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले और गेहूं की फसल में जा छुपे। ग्रामीणों ने खोजकर दो आरोपियों को पकड़ा और जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रकाश पिता लाल सिंह तथा संतोष पिता शंकर निवासी चिकली बुढाना महाराष्ट्र को हिरासत में लिया। पुलिस ने विविकं एई ग्रामीण हंसराज पटेल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया है।

दो लोगों के बस का काम नहीं
कोतवाली टीआइ निरीक्षक प्रवीण आर्य ने बताया कि आरोपियों ने बड़े ड्रम में 100 लीटर ऑयल भरा था, जिससे लग रहा है कि ये दो लोगों का काम नहीं है। इसलिए पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। ड्रम ले जाने के लिए कोई वाहन भी वहां होगा और अन्य बदमाश भी साथ होंगे। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि डीपी में से ऑयल चुराने की घटनाएं लगातार हो रही है। पंधाना, पुनासा क्षेत्र में तों कई घटनाएं हो चुकी है। मामले में पुलिस जल्द ही बड़े गिरोह का खुलासा कर सकती है

Story Loader