10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेमौसम बारिश : 20 हजार किसानों की 50 हजार हेक्टेयर में फसलें आड़ी, 15 हजार चना की उपज बर्बाद

बेमौसम बारिश का फसलों पर कहर बरपा है। कृषि विस्तार अधिकारियों की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रभावित फसलों की तबाही सामने आने लगी है। प्रशासन ने संयुक्त टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jan 29, 2026

Unseasonal rains damage crops

बेमौसम बारिश से फसल खराब

बेमौसम बारिश का फसलों पर कहर बरपा है। कृषि विस्तार अधिकारियों की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रभावित फसलों की तबाही सामने आने लगी है। प्रशासन ने संयुक्त टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।

50 हजार हेक्टेयर में फसलें जमीन पर लेटी

कृषि विस्तार अधिकारियों के प्रारंभिक नेत्रांकन सर्वे रिपोर्ट में 50 हजार से अधिक गेहूं की फसल खेतों में बिछ ( लोट ) गई है। चना की 15 हजार हेक्टेयर एरिया में फसल प्रभावित होने की सूचना है। प्याज के साथ सब्जी की भी खेती प्रभावित हुई है। बेमौसम बीस हजार से अधिक किसानों के फसल नुकसान होने की रिपोर्ट है। फाइनल सर्वे में रिपोर्ट घट-बढ़ सकती है।

375 ग्रामों में बारिश से फसलें प्रभावित

कृषि विस्तार अधिकारियों की टीम फील्ड में पहुंची। प्रारंभिक नेत्रांकन सर्वे रिपोर्ट में फसलों पर बेमौसम के कहर की रिपोर्ट सामने आने लगी है। 375 से अधिक ग्रामों में बारिश से फसलें आड़ी हो गई हैं। दस से अधिक ग्रामों में ओलावृष्टि की सूचना है।

खंडवा तहसील में दस हजार हेक्टेयर प्रभावित

खंडवा तहसील क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक किसानों की 10-12 हजार हेक्टेयर में गेहूं और दो-तीन हजार हेक्टेयर चना की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्याज के साथ सब्जियों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। यहां पांच हजार से अधिक किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। पुनासा के दौतपुर, रैयत, जामली खेड़ा समेत 150 से अधिक ग्रामों में फसलें आड़ी हो गई हैं।

इनका कहना

1.27 हेक्टेयर में गेहूं फसल प्रभावित हुई है। दो दिन पहले सिंचाई की गई थी। अचानक तेज हवा के साथ बारिश ओलावृष्टि में गेहूं की फसल आड़ी हो गई।

पिंटू राजपूत, ग्राम हरिपुर, तहसील किल्लौद

हेमेंद्र पटेल, ग्राम टाकल खेडा...बेमौसम बारिश में पांच एकड़ गेहूं की फसल आड़ी हो गई। इससे पूरी फसल खराब हो गई। उत्पादन मुश्किल है।

राकेश यादव, किल्लौद तहसील...13 एकड में गेहूं व चना की बोवनी की है। इस पर फसल अच्छी थी। लेकिन बेमौसम बारिश ने फसलों को नष्ट कर दिया। पूरी फसल खेत में आडी हो गई है।

नितेश यादव, डीडीए, कृषि-...कृषि विस्तार अधिकारी फील्ड में नेत्रांकन सर्वे कर रहे हैं। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही गेहूं, चना, प्याज समेत अन्य फसलों का रकबा स्पष्ट हो सकेगा।

फैक्ट फाइल

गेहूं की बोवनी : 1.80 लाख हेक्टेयर

चना की बोवनी : 45-50 हजार हेक्टेयर

नेत्रांकन में प्रभावित फसल

-गेहूं-45-55 हजार गेहूं

-चना- 10-15 हजार हेक्टेयर

375 ग्रामों में फसलें प्रभावित

10 से अधिक ग्रामों में ओलावृष्टि

बीमित फसलों का 14,447 पर करें कॉल