9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी गजब : अफसर सोए, अहाते जागे… शहर में 17 अहाते, 20 ढाबों में खुलेआम पिलाई जा रही शराब

पत्रिका ने शहर में पांच से अधिक अहातों की तस्वीरें कैद की जो अवैध बयां कर रहीं हैं। कुर्सी-टेबल और चखना के साथ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। अहाता कर्मचारी शराब पीने के लिए भरोसा दिलाते हैं कि पुलिस नहीं आएगी। बेखौफ होकर शराब पीजिए।

3 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Feb 09, 2026

composite liquor shop

composite liquor shop

पत्रिका ने शहर में पांच से अधिक अहातों की तस्वीरें कैद की जो अवैध बयां कर रहीं हैं। कुर्सी-टेबल और चखना के साथ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है। अहाता कर्मचारी शराब पीने के लिए भरोसा दिलाते हैं कि पुलिस नहीं आएगी। बेखौफ होकर शराब पीजिए।

पुलिस-प्रशासन को नहीं दिख रहे बेधड़क चल रहे अहाते

तीन पुलिया : दुकान में कुर्सी-टेबल पर पिला रहे शराब

तीन पुलिया के सामने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे नाले पर जवाहरगंज की कम्पोजिट शराब की दुकान संचालित है। काउंटर के सामने ही टीनशेड डालकर अहाता बना दिया है। बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सी-टेबल निर्माण कराया है। शराब के साथ चखना परोसा जा रहा है।

लोहारी नाका : दुकान में टीन शेड लगा बनाया अहाता

दुकान में टीनशेड लगाकर बनाया अहाता लोहारी नाका रोड पर गुरूद्वारा के निकट कम्पोजिट शराब की दुकान है। बोर्ड पर अमन मालवीया का नाम लिखा है। दुकान में टीनशेड में खिड़की लगाकर अहाता बना दिया। अहाते में कुर्सी-टेबल पर शराब पिलाई जा रही है। यहां अहाते में बच्चे और बुजुर्ग चखना के साथ शराब परोस रहे है।

मानसिंह मिल : अहाते में शराब के साथ चखना परोस रहे

पंधाना रोड पर जलेबी चौक और मानसिंग मिल के बीच स्थित शराब दुकान है। दुकान में ही टीनशेड का दरवाजा लगाकर अहाता बना दिया। अहाते में सुबह से देररात 11 बजे तक शराबियों की भीड़ जमा रहती है। बेखौफ शराब पिलाई जा रही है। शराब के साथ अंडा, भुर्जी, पकौड़ा, मांस के साथ सभी प्रकार के चखना का पुख्ता इंतजाम है।

अहाते में कुर्सी से फर्श पर गिरा शराबी

शहर के अहातों में सुरक्षा और पुख्ता व्यवस्था के बीच शराब पिलाई जा रही है। वार्ड-15 में छत्रपति शिवाजी गेट के बगल स्थित शराब की दुकान के भीतर अहाता संचालित है। रविवार दोपहर अहाते में दोपहर शराब के अधिक सेवन से युवक कुर्सी से फर्श पर गिर गया। मदद के लिए अहाता संचालक की ओर से कर्मचारी लगाए गए हैं।

धार्मिक स्थलों पर ही शहर में भी अहातों में शराब

धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर ही नहीं शहर में भी अहातों में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। यहां 17 अहाते और 20 ढाबों में बैठने के लिए बकायदा शराब परोसने की व्यवस्था की गई है। खास बात यह कि खुलेआम चल रहे अवैध अहातों पर कर्मचारी भी बैखौफ होकर कह रहे हैं कि पुलिस नहीं आएगी, शराब पीजिए। जबकि शासन ने शराब दुकानों के पास अहातों के संचालन पर रोक लगा रखी है। अफसर इन अहातों पर लगाम लगाने असफल साबित हो रहे हैं ।

हर ढाबों व अहातों में अवैध शराब का कारोबार

शहर में पांच से अधिक अहातों की तस्वीरें पत्रिका के कैमरे में कैद हुई। जो अहातों की हकीकत खुद ब खुद बयां कर रहीं हैं। हर ढाबे पर बिक रही अवैध शराब शहर में अहाते ही नहीं ढाबों पर भी अवैध शराब बिक रही है। शहर को जोडऩे वाले हर मार्ग पर खुले ढाबों में शराब परोसी जा रही है। खास बात यह कि पुलिस की जानकारी में होने के बाद भी इन ढाबों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। सूत्रों के मुताबिक इन ढाबों पर राजनीतिक रसूख व पुलिस सांठगांठ के चलते ही शराब बिक रही है।