1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंस्टीट्यूट संचालन को लेकर दो संस्थाओं के बीच विवाद, 800 छात्रों के भविष्य पर ‘ ताला ‘

श्री परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के संचालक को लेकर दो संस्थाओं के बीच विवाद हो गया है, 800 छात्रों के भविष्य पर ' ताला ' लगा गया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर कलेक्टर बोले, छात्रों का शैक्षणिक सत्र खराब नहीं हो, दोनों पक्ष लीगल प्रक्रिया अपनाएं ।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Feb 01, 2026

Institute

इंस्टीट्यूट संचालन को लेकर दो संस्थाओं के बीच विवाद, 800 छात्रों के भविष्य पर ' ताला '

श्री परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के संचालक को लेकर दो संस्थाओं के बीच विवाद हो गया है, 800 छात्रों के भविष्य पर ' ताला ' लगा गया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर कलेक्टर बोले, छात्रों का शैक्षणिक सत्र खराब नहीं हो, दोनों पक्ष लीगल प्रक्रिया अपनाएं ।

दो संस्थाओं के बीच विवाद, बच्चे भयभीत

जिले श्री परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के संचालक को लेकर दो संस्थाओं के बीच विवाद हो गया है। एक दिन पहले एक पक्ष के पदाधिकारियों ने संस्था में ताला लगा दिया है। इससे करीब 800 बच्चों का शैक्षणिक सत्र खराब होने की आशंका है। इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर शिकायत की है। कलेक्टर ने प्रिंसिपल की शिकायत पर कहा है कि दोनों पक्ष लीगल प्रक्रिया अपनाएं। जिससे छात्रों का शैक्षणिक सत्र खराब नहीं हो। कलेक्टर ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी है।

10 साल का एमओयू अनुबंध खत्म

जिला प्रशासन को प्रिंसिपल ने आवेदन देकर कहा है कि श्री परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के संचालक को लेकर परशुराम एजूकेशन सोसायटी ( पुरानी समिति ) और महावीर चैरिटेबल के बीच 10 साल का एमओयू अनुबंध हुआ था। अनुबंध 30 जनवरी-2025 को समाप्त हो गया।

संस्थान में ताला लगा दिया, शिकायत

महावीर चैरिटेबल संस्था का संचालन कर रहा है। प्रिंसिपल ने जिला प्रशासन आवेदन देकर आरोप लगाया है कि अनुबंध की तिथि खत्म होते ही शैक्षणिक क्षेत्र में ही संस्थान में परशुराम समिति के पदाधिकारियों ने ताला लगा दिया है। शैक्षणिक सूत्र अभी खत्म नहीं हुआ है। अनुबंध का उल्लंघन और जबरिया गैर कानूनी तरीके से ताला लगाने का आरोप लगाया है।

दोनों संस्थान लीगल तरीके पूरा करें

मामले में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह ने कलेक्टर के निर्देश पर दोनों पक्षों को बुलाकर कहा है कि छात्रों का शैक्षणिक सत्र खराब नहीं हो और उन पर मानसिक दबाव भी नहीं बने। दोनों पक्ष आपस में बैठकर लीगल तरीके पूरा करें। दोनों पक्षों को सोमवार दोपहर बाद कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा है। इधर, दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Story Loader