scriptशादी की बात करने आए लड़के वालों को लड़की वालों ने बांधकर पीटा, एक की मौत | girl's side people beaten boy's side people one man died | Patrika News
खंडवा

शादी की बात करने आए लड़के वालों को लड़की वालों ने बांधकर पीटा, एक की मौत

8 महीने पहले घर से भाग गए थे प्रेमी युगल..शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे लड़के वाले तो लड़की वालों ने किया हमला..

खंडवाDec 05, 2021 / 08:17 pm

Shailendra Sharma

khandwa.jpg

खंडवा. खंडवा में बेटे की शादी का प्रस्ताव लेकर लड़की के घरवालों से मिलने पहुंचे लड़के पक्ष के लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई। लड़की वालों ने लड़के पक्ष के लोगों को बांधकर और दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। मारपीट से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही परिवारों के बच्चे एक दूसरे से प्यार करते हैं और करीब 8 महीने पहले घर से भाग गए थे जो हाल ही में घर लौटे थे।

 

शादी के लिए तैयार थे लड़के के परिजन
मामला खंडवा जिले के जामनिया और लोहारी गांव का है। बताया जा रहा है कि जामनिया गांव का रहने वाला लड़का लोहारी गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों करीब 8 महीने पहले घर छोड़कर भाग गए थे। कुछ दिन पहले ही दोनों वापस घर लौटे थे तो लड़के का परिवार दोनों की शादी कराने के लिए तैयार हो गया और शादी का प्रस्ताव लेकर शुक्रवार को लोहारी गांव में रहने वाले लड़की के परिवार के पास गया था।

 

ये भी पढ़ें- फफोले लेकर पुलिस थाने पहुंचा पति, बोला- साहब बीवी ने जला डाला

 

पंचायत में बिगड़ी बात और हो गई मारपीट
लड़के पक्ष के लोग लड़की के परिवार से मिलने पहुंचे तो लोहारी गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में लड़की के परिवार को 25 हजार रुपए देना तय हुआ लेकिन लड़की के परिवार ने पांच लाख रुपए की डिमांड की। जब लड़के वालों ने इतना पैसा देने से मना किया तो बात बिगड़ गई और विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि लड़की वालों ने लड़के की तरफ से आए लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर और बांधकर बेरहमी से लाठी डंडों से पीटा। मारपीट में एक बुजुर्ग मानसिंह को गंभीर चोट आई थी और उसे इंदौर रैफर किया गया था जहां रविवार सुबह मानसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

देखें वीडियो- नर्मदा नदी के बीच टापू से रेत चुराने माफिया बना रहा रास्ता

https://www.dailymotion.com/embed/video/x862j0m
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो