scriptकोहरे की ओट में आया शहर, धूप हुई बेअसर | Khandwa came under the cover of fog, sunshine became ineffective | Patrika News
खंडवा

कोहरे की ओट में आया शहर, धूप हुई बेअसर

घने कोहरे की चादर में लिपटा शहर, 20 मीटर दूर देखना भी हुआ मुश्किल

खंडवाJan 16, 2022 / 09:13 pm

harinath dwivedi

fog_in_rajasthan.jpg
खंडवा. जिले में रविवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो पूरा शहर कोहरे में लिपटा हुआ नजर आया। ठंडे हुए मौसम में सूरज भी बादलों की ओट में छिप गया। नतीजतन लोग ठंड से ठिठुरने लगे। बता दें कि रविवार को शहर में अचानक घने कोहरे की चादर ओढ़ ली। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि 20 मीटर देखना भी मुश्किल हो गया। कोहरे के कारण सड़कों पर गाडिय़ों की आवाजाही भी कम नजर आ रही है। वहीं घने कोहरे के चलते लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेडलाइट जलाकर गाड़ी चला रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह कोहरा हवा में नमी की मात्रा काफी ज्यादा बढऩे की वजह से हुई है। अगले दो दिनों तक स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कि रविवार सुबह विजिबिलिटी 20 मीटर के आसपास ही बनी रही। तापमान में आई गिरावट बर्फबारी की वजह से है। बता दें कि मौसम में आए परिवर्तन ने शहरवासियों को कोहरे के साथ कंपकंपाती ठंड का अहसास कराया। कोहरा छाते ही ठंड बढ़ गई है।
शीतहलर से ठिठुर रहे शहरवासी
जिले में शीतहलर से ठिठुर रहे शहरवासियों के लिए घना कोहरा भी मुसीबत बन रहा है। सुबह और शाम हो रहे घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की गई है। कम हो रही विजिबिलिटी की वजह से दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ती जा रही है। तो वहीं आसमान में छा रहे बादलों की ओट से सूर्य देव के दर्शन होते रहे लेकिन गर्महट बहुत कम रही। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Home / Khandwa / कोहरे की ओट में आया शहर, धूप हुई बेअसर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो