scriptपंधाना मंडी के सहायक उपनिरीक्षक को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा | Mandi assistant sub-inspector caught red handed while taking bribe | Patrika News
खंडवा

पंधाना मंडी के सहायक उपनिरीक्षक को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

पंधाना के तीन मंडी सहायक उपनिरीक्षकों को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

खंडवाSep 14, 2021 / 04:32 pm

harinath dwivedi

Mandi assistant sub-inspector caught red handed while taking bribe

Mandi assistant sub-inspector caught red handed while taking bribe

खंडवा. जिले के पंधाना क्षेत्र की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंडी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मंडी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक सुनिल वास्कले ने गल्ला व्यापारी महेंद्र अग्रवाल से 13 हजार रुपए की रिश्वत ली। इसमें से 5 हजार रुपए मंडी सचिव को देना थे। लोकायुक्त डीएसपी ने बताया कि गल्ला व्यापारी महेंद्र अग्रवाल निवासी बोरगांव बुजुर्ग ने शिकायत की थी जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सुबह 10 बजे के करीब मंडी कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुनिल वास्कले को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।
3 अफसरों पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस
मंगलवार को लोकायुक्त कार्रवाई में मंडी कार्यालय में सुनील वास्कले को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। 2 हजार रुपए की राशि दूसरा आरोपी शुभम सोनी पूर्व में ले चुका था। 1 हजार रुपए की राशि कार्रवाई से पहले रिश्वत देते समय डीजल भरवाने के नाम पर आवेदक ने कम करा ली। लोकायुक्त पुलिस ने मंडी सहायक उप निरीक्षक अरविंद मंडलोई, शुभम सोनी व सुनील वास्कले के विरुद्व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 (1) बी,120 (बी) आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।

Home / Khandwa / पंधाना मंडी के सहायक उपनिरीक्षक को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो