scriptछह दिन में की एक करोड़ की वसूली, फिर भी लक्ष्य से दूर | One crore recovery in six days, still far from target | Patrika News
खंडवा

छह दिन में की एक करोड़ की वसूली, फिर भी लक्ष्य से दूर

-विविकं बकाया बिलों के लिए चला रही वसूली अभियान

खंडवाAug 10, 2020 / 08:52 pm

मनीष अरोड़ा

छह दिन में की एक करोड़ की वसूली, फिर भी लक्ष्य से दूर

-विविकं बकाया बिलों के लिए चला रही वसूली अभियान

खंडवा.
विद्युत वितरण कंपनी को संभागीय कार्यालय से मिले 12.14 करोड़ के राजस्व वसूली के लक्ष्य के चलते कंपनी अधिकारी, कर्मचारी वसूली में जुटे हुए है। 5 अगस्त से आरंभ हुए वसूली अभियान के तहत कंपनी अधिकारी, कर्मचारी छह दिन में एक करोड़ तीन लाख की वसूली कर पाए हैं। अभी भी कंपनी को 11.11 करोड़ रुपए की वसूली करना बाकी है। सोमवार को अभियान के तहत साढ़े 15 लाख रुपए की वसूली की गई।
लॉक डाउन के चलते अगस्त माह में कंपनी पर राजस्व वसूली का भार बढ़ गया है। लॉक डाउन से पहले फरवरी माह में कंपनी को सिर्फ 80 लाख रुपए की वसूली करना थी। लॉक डाउन में अधिकतर उपभोक्ताओं के बिल जमा नहीं होने से बकाया राशि बढ़कर 10 गुना हो गई। जिसके चलते कंपनी को पिछला बकाया 8 करोड़ सहित 4.14 करोड़ रुपए इस माह की भी वसूली करना है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए विविकं की 13 टीमें 5 अगस्त से वसूली में जुटे हुई हैं। विविकं एई राहुल राय ने बताया कि सोमवार को भी डोर-टू-डोर वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें 527 उपभोक्ताओं से 15.5 लाख रुपए की वसूली की गई। कंपनी को कुल 24 हजार उपभोक्ताओं से 12.14 करोड़ की वसूली करना है। कंपनी द्वारा पहले 5 हजार से ज्यादा बकाया राशि वाले 6 हजार उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। अब तक चले अभियान में करीब 12 सौ उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 3 लाख की वसूली की जा चुकी हैं। इस दौरान कंपनी द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है।

Home / Khandwa / छह दिन में की एक करोड़ की वसूली, फिर भी लक्ष्य से दूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो