5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगे फूलों से सजा गणतंत्र, एक दिन पहले नवरंग व बिजली के दाम दस गुणा

गत वर्ष की 20 से 30 रुपए थे भाव, इस बार 120 से 150 रुपए किलो बिका फुल

2 min read
Google source verification
महंगे फूलों से सजा गणतंत्र, एक दिन पहले नवरंग व बिजली के दाम दस गुणा

आवक की कमी से कम फूलों से बनी माला बताते हुए व्यवसायी।

खंडवा. गणतंत्र दिवस को फूलों से सजाने के लिए इस बार अधिक कीमत चुकाना पड़ी। एक दिन पहले ही 120 से 150 रुपए किलो फूल बाजार में बिक गया। फुल मंडी में आवक कम होने से यह िस्थति बनी हैं। 15 क्विंटल फुल ही मंडी में आया। जबकि पिछले साल फूल के दाम 20 से 30 रुपए किलो थे।

रामोत्सव के बाद से फूल बाजार अब तक पटरी पर नहीं आ सका हैं। मंडी में आवक कम होने से फूलों के भाव में कमी नहीं आई हैं। इसका असर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर पड़े हैं। गुरुवार को फुल मंडी में 25 क्विंटल फुल की आवक रही। इससे बाजार में फूलों की कमी हो गई। दुकानों पर फूल कम रहे। इसके चलते खुले फूल के साथ मालाएं भी महंगी हो गई। मालाओं के दाम 20 से 50 रुपए तक पहुंच गए। 20 रुपए कीमत की माला में गिनती के फुल होने से लोगों ने कम खरीदी। दरअसल गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले ही स्कूल, कालेज व अन्य संस्थाओं सहित लोगों ने फुल व मालाओं की खरीदी कर ली थी। इससे फूलों की मांग अधिक होने से भाव में तेजी रही।आवक कम होने से पड़ा असर

गत वर्ष गणतंत्र दिवस पर मंडी में 50 क्विंटल फुल आया था। इससे फुल के दाम 20 से 30 रुपए किलो थे। बाजार में फुल मालाएं भी अच्छे किस्म की मिली थी। लेकिन इस बार आवक घट कर आधी हो गई। इससे बाजार में फुल की कमी से भाव में तेजी आ गई। 120 से 150 रुपए किलो फूल के भाव रहे। इससे मालाएं भी महंगी हो गई।

पूणे व इंदौर से गुलाब की पूर्ति

फुल बाजार में गुलाब इंदौर और पूणे मंडी से पहुंच रहा है। व्यवसायी राजू माली ने बताया कि पूणे से गुलाब आता है। बड़े स्तर पर पूणे में हर तरह के रंग के गुलाब की खेती होती है। यहां पॉली हाऊस में खेती की जाती है। आज पांच रंग के गुलाब बुलाए हैं। एक बंडल की कीमत 400 रुपए हैं। आकाश माली ने बताया इंदौर मंडी से गुलाब के दस बंडल खरीदे। यहां लाल रंग का गुलाब अधिक मात्रा में मिलता है। सभी रंग के गुलाब के पूणे से ही खरीदी करते हैं। पूणे से इंदौर, नागपुर, हैदराबाद व दिल्ली तक गुलाब सेल होता है।

नवरंग और बिजली फूल किसानों को कर रहा मजबूतजिले में अब किसानों को फूलों की खेती भी पंसद आ रही है। गेंदा के साथ ही सेंवती, नवरंग और बिजली की खेती हो रही है। नवरंग और बिजली फूल की खेती करने वाले किसानों की संख्या अधिक है। 200 से अधिक किसान पांच से दस एकड़ में नवरंग और बिजली फुल ही लगा रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यह फूल इंदौर और हरदा मंडी से पहुंच रहा है।

25 जनवरी 2023

50 क्विंटल फूल

20 से 30 रुपए

25 जनवरी 2024

15 क्विंटल फूल

120 से 150 रुपए