scriptखंडवा उपचुनाव की तैयारीः मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, दो तहसीलें बढ़ेंगी, होंगे विकास के काम | shivraj singh chauhan khandwa jandarshan yatra | Patrika News
खंडवा

खंडवा उपचुनाव की तैयारीः मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, दो तहसीलें बढ़ेंगी, होंगे विकास के काम

मुख्यमंत्री ने की खंडवा जिले में जनदर्शन यात्रा, 40 किमी लंबा रोड शो किया, कई घोषणाएं भी कीं….।

खंडवाSep 21, 2021 / 06:10 pm

Manish Gite

khandwa.jpg

खंडवा जिले के पंधाना में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

खंडवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को खंडवा जिले के दौरान पर थे। उन्होंने पंधाना में आम सभा को संबोधित किया और कई सौगातें दी। चौहान ने सीएम राइज स्कूल, आदिवासी होस्टल समेत 4 करोड़ रुपए पंधाना के लिए देने की घोषणा की, वहीं छैगांव माखन को तहसील बनाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अपनी जनदर्शन यात्रा पर थे। यहां लोकसभा के उपचुनाव को देखते हुए नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान भी एक माह में दूसरी बार यहां पहुंचे थे।

पंधाना कृषि उपज मंडी में आयोजित महिला बाल विकास विभाग विभाग के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में चौहान ने कहा कि संक्रमणकाल में आर्थिक तंगी के हालात है। फिर भी विकास कार्य करुंगा।

चौहान ने कहा कि प्रदेश के बच्चों के सुपोषण के लिए सुपोषण अभियान चलेगा, जिसमें माताओं का भी ध्यान भी रखा जाएगा। खण्डवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में नवनिर्मित 103 आंगनवाड़ी भवनों एवं 10 हजार पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने 40 किलोमीटर का रोड शो किया। चौहान अपनी जनदर्शन यात्रा के दौरान सुबह 12.30 बजे हेलीकाप्टर से पंधाना पहुंचे। इसके बाद डुल्हार, रुस्तमपुर, कुमठी, बोरगांव बुजुर्ग में लोगों से मिले। इस दौरान चौहान ने कई लोगों की समस्याओं का निराकरण तत्काल मौके पर ही कर दिया।

 

कमलनाथ पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ ने पूरे प्रदेश को तबाह कर दिया। विकास के काम ठप्प हो गए और योजनाएं बंद कर दी थी। अब हमने दोबारा शुरू किया है। चौहान ने कहा कि संत सिंगाजी महाराज, दादा धूनी वाले और टंट्या मामा की कृपा से मैं फिर से मुख्यमंत्री बन गया।

 

और क्या बोले मुख्यमंत्री

 

 

रुस्तमपुर को सौगात

अपनी जनदर्शन यात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान रुस्तमपुर भी रुके। यहां लोगों को संबोधित किया और सीधा संवाद भी किया। लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का भी ऐलान किया। चौहान ने कहा कि रूस्तमपुर में घर-घर में नल से जल पहुंचाने के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपया स्वीकृत है। मेरी बहनें सुखी हों, समृद्ध हों, यही मेरा निरंतर प्रयास है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84anhr

Home / Khandwa / खंडवा उपचुनाव की तैयारीः मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, दो तहसीलें बढ़ेंगी, होंगे विकास के काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो