नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को किया अगवा
अपहरण के बाद फिर किया दुराचारपुलिस गिरफ्त में किशोरी से दुराचार का आरोपित मदनगंज थाने के राजारेड़ी क्षेत्र का मामला
नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को किया अगवा
मदनगंज-किशनगढ़. मदनगंज थाना पुलिस ने बुधवार को किशोरी से दुराचार के आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अपहरण के बाद फिर किया दुराचार, पुलिस गिरफ्त में किशोरी से दुराचार का आरोपित
मदनगंज थाना सीआई राजेन्द्र खण्डेलवाल ने बताया कि राजारेडी क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने 12 मई 2019 को पवन कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया। परिजन किशोरी को 14 मई को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी ने बताया कि 12 मई को मांगलियावास हाल नया शहर निवासी पवन कुमार उर्फ प्रिंस कुमार (20) नशीला पदार्थ खिलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। आरोपित किशोरी को अपने साथ पुष्कर, मांगलियावास, नसीराबाद और जयपुर लेकर गया और दुराचार किया। पुलिस ने उक्त मामले में पवन कुमार को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपित को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मदनगंज थाना पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और वारदात के बारे में पूछताछ करेगी।
Home / Kishangarh / नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी को किया अगवा