इंदौर एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित स्कूल के हॉस्टल में आठवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। पहले पुलिस ने मामले में अनसुनी कर दी थी, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक छोटा बांगड़दा स्थित केशव विद्यापीठ स्कूल के छात्र की दादी की शिकायत पर हॉस्टल वार्डन आरोपी अनिल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। दादी ने बताया, घर से अधिक दूरी होने पर पोते को केशव विद्यापीठ के हॉस्टल में रखा। वहां बच्चों को रविवार को ही परिवार से फोन पर बात करने की अनुमति है। मैंने पोते से बात करने को उसे फोन दिया था। 6 अगस्त को पड़ोसी के फोन पर पोते ने बताया कि आपने जो फोन दिया था, वार्डन सर ने परसों उस पर बात करते पकड़ लिया। मोबाइल छीनते हुए उन्होंने थप्पड़ मारा। अगले दिन प्राचार्य महेश पाटीदार के कैबिन में ले जाकर इस बात पर डंडे मारे।