scriptमुकुल के घर पर पहुंचे अधीर चौधरी | Adhir Chaudhury met with Mukul Roy in his delhi resident | Patrika News
कोलकाता

मुकुल के घर पर पहुंचे अधीर चौधरी

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने की अटकले हुई तेज
 

कोलकाताOct 13, 2018 / 10:33 pm

Manoj Singh

Kolkata west Bengal

मुकुल के घर पर पहुंचे अधीर चौधरी

पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से बिना सूचना दिए ही अधीर रंजन चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा कर सोमेन मित्रा को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले जोर पकडऩे लगी थी। इस बीच उन्होंने दिल्ली स्थित मुकुल राय के आवास पर जा कर खुद के भाजपा में शामिल होने के अटकलों को और बल दे दिया है।
कोलकाता

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा नेता मुकुल राय के घर जा कर एक बार फिर खुद के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को हवा दे दिया है। पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से बिना सूचना दिए ही अधीर रंजन चौधरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा कर सोमेन मित्रा को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले जोर पकडऩे लगी थी। इस बीच उन्होंने दिल्ली स्थित मुकुल राय के आवास पर जा कर खुद के भाजपा में शामिल होने के अटकलों को और बल दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि तीन पहले अधीर चौधरी रात को दिल्ली स्थित मुकुल राय के आवास पर गए। उन्होंने मुकुल राय से लम्बी बातचीत की। यहीं ही नहीं, बल्कि उन्होंने मुकुल राय के साथ रात का खाना भी खाया। इससे पहले भी राजनीतिक गलियारे में अधीर रंजन चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकले लगाई गयी थी। पहली बार उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले उस समय तेज हुई, जब वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन का जबरदश्त विरोध और माकपा नीत वाम मोर्चा के साथ गठबंधन करने का पैरवी जारी रख कर कांग्रेस हाई कमान को नाराज कर दिया था। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने के कारण उनके भाजपा में शामिल होने की अटकले को बल नहीं मिल पाया। लेकिन इस बार अधीर चौधरी उस समय मुकुल राय से मिले है,जब बिना पूर्व सूचना के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने से चौधरी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से नाराज हैं। इस बारे में मुकुल राय और अधीर रंजन चौधरी, दोनों चुप्पी साध रखी है। दोनों कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। (कार्यालय संवाददाता)

Home / Kolkata / मुकुल के घर पर पहुंचे अधीर चौधरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो