scriptसोमवार से खुल जाएगा कलकत्ता हाईकोर्ट | Calcutta High Court will open from Monday | Patrika News
कोलकाता

सोमवार से खुल जाएगा कलकत्ता हाईकोर्ट

जजों की नियुक्ति की मांग को लेकर 69 दिनों तक चली वकीलों की हड़ताल

कोलकाताApr 29, 2018 / 06:29 pm

Rabindra Rai

kolkata west bengal
हाईकोर्ट पर करीब पांच हजार मामलों का बोझ और बढ़ा

कोलकाता.
आखिरकार कलकत्ता हाईकोर्ट सोमवार से खुल जाएगा। इसके साथ ही सभी ने राहत की सांस ली है। जजों की नियुक्ति की मांग को लेकर 69 दिनों तक चली वकीलों की हड़ताल के कारण हाईकोर्ट में कामकाज बंद था। हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन ने अपनी दो मुख्य मांगे मान लेने के बाद कामकाज पर लौटने का फैसला किया है। हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति, स्थाई मुख्य न्यायाधीश की बहाली समेत अपनी कई मांगों के समर्थन में हाईकोर्ट के हजारों वकील हड़ताल पर थे। बार एसोसिएशन के अनुसार उनकी दो मांगे मान ली गई है। हाईकोर्ट में चार नए जजों एवं स्थाई मुख्य न्यायाधीश की बहाली की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार एसोसिएशन के उत्तम मजूमदार के मुताबिक चूंकि उनकी दो मांगे मान ली गई हैं, इसलिए वे अपनी हड़ताल वापस ले रहे हैं। हड़ताल के दौरान 7 नए जजों की नियुक्ति हुई है। फिलहाल हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई है, जबकि हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत क्षमता 72 है।
गत 19 फरवरी से वकील हड़ताल पर चले गए थे

गत 19 फरवरी से वकील हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के कारण हाईकोर्ट में करीब 5 हजार मामलों का निपटारा नहीं हो सका। जबकि हाईकोर्ट पर पहले से 3.50 लाख से ज्यादा मामले लम्बित है। कलकत्ता हाईकोर्ट के इतिहास में हाल के दिनों में यह सबसे लम्बी हड़ताल चली। इससे पहले 2002 में 45 दिन हाईकोर्ट में कामकाज बंद था।

ज्योतिर्मय भट्टाचार्य 2 को लेंगे शपथ
इस बीच न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश भट्टाचार्य फिलहाल कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। राज्य के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी उनको 2 मई को शपथ दिलाएंगे। हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद लम्बे समय से खाली था। स्थाई मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से हाईकोर्ट के वकीलों में खुशी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो