scriptदुर्गापूजा में मेट्रो यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सेवाएं | In Durgapuja Metro travelers will get additional services | Patrika News
कोलकाता

दुर्गापूजा में मेट्रो यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सेवाएं

– मेट्रो रेलवे ने फेरे बढ़ाए

कोलकाताAug 13, 2019 / 07:47 pm

Renu Singh

kolkata west bengal

दुर्गापूजा में मेट्रो यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सेवाएं

कोलकाता

दुर्गापूजा में यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो रेलवे ने रेल सेवाएं बढ़ाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस बार सप्तमी से लेकर दशमी तक कुल 224 के स्थान पर 236 सेवाएं चालू रहेंगी। मेट्रोरेल अधिकारी पूजा को अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए चिंतित हैं। सूत्रों के मुताबिक चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी को मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी। इसके साथ ही पूजा से पहले शनिवार व रविवार को खरीदारी करने वालो के लिए शनिवार और रविवार को अतिरिक्त मेट्रो चलेगी। मेट्रो रेल प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि हर साल पूजा में भीड़ को समायोजित करने के लिए अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करते हैं। हालांकि इस साल रेक को लेकर विवाद हो रहा है। कई रेक का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है पर मेट्रो यात्रियों को विशेष सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी को मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी।

Home / Kolkata / दुर्गापूजा में मेट्रो यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सेवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो