scriptSrifal for chaturmaas: विमल सन्मति आचार्य के शिष्यों का एकसाथ चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित | srifal given to muni sangh for chaturmaas | Patrika News
कोलकाता

Srifal for chaturmaas: विमल सन्मति आचार्य के शिष्यों का एकसाथ चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित

SRIFAL FOR CHATURMAS GIVEN TO VIRAG SAGAR SASANGH, SUBAL SAGAR SASANGH N MUNI SUPASWASAGAR SASANGH : सकल दिगंबर जैन समाज कोलकाता , वृहत्तर कोलकाता की ओर से विरागसागर ससंघ, सुबलसागर ससंघ और मुनि सुपाश्र्वसागर ससंघ को चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित

कोलकाताJun 24, 2019 / 03:31 pm

Shishir Sharan Rahi

kolkata

Srifal for chaturmaas: विमल सन्मति आचार्य के शिष्यों का एकसाथ चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित

कोलकाता. कोलकाता के इतिहास में पहली बार विमल सन्मति आचार्य के शिष्यों का एकसाथ चातुर्मास के लिए सकल दिगम्बर जैन समाज कोलकाता और वृहत्तर कोलकाता की ओर से श्रीफल अर्पित किया गया। उद्घाटन सत्र में आचार्य विमलसागर और सन्मतिसागर महाराज का चित्र अनावरण विजय कुमार मीना देवी जैन और निर्मल पुष्पा बिंदायकता ने किया। दीप प्रज्जवलन के बाद समाज के गणमान्य जनों ने विचार व्यक्त किए। गणाचार्य विरागसागर का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य मुन्नालाल पहाडिय़ा और आचार्य सुबलसागर महाराज ससंघ के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य पदमकुमार प्रवीण कुमार छाबड़ा परिवार रांची को मिला। विरागसागर को शा भेंट संतोष मंजू सेठी परिवार, बंगवासी हावड़ा और आचार्य सुबलसागर को शा भेंट महावीर प्रसाद संजय कुमार काला (इस्पात) ने किया। कोलकाता, वृहत्तर कोलकाता के सभी महिला मंडल की ओर से गुरुपूजा, परंपरा आचार्यों का अघध्र्य समर्पित किया गया। सकल दिगंबर जैन समाज कोलकाता , वृहत्तर कोलकाता की ओर से विरागसागर ससंघ, सुबलसागर ससंघ और मुनि सुपाश्र्वसागर ससंघ को चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित किया गया। तीनों ससंघ ने मंगल प्रवचन दिए। सकल दिगंबर जैन समाज और वृहत्तर कोलकाता को कई गणमान्य जन आदि मौजूद थे। श्री दिगंबर जैन मुनि संघ व्यवस्था उपसमिति के प्रचार मंत्री नवनीत बज ने ताया कि दिगंबर जैन मुनिसंघ व्यवस्था उपसमिति के अध्यक्ष सुमेरमल चूड़ीवाल, स्वागाताध्यक्ष महावीर गंगवाल, महामंत्री अशोक पांडया, संयुक्त महामंत्री मनीष गंगवाल, रकोषाध्यक्ष संजय काला (इस्पात), सुरक्षा मंत्री सुरेंद्र जैन, और सकल दिगंबर जैन समाज, कोलकाता वृहत्तर कोलकाता के सदस्यों आदि का सहयोग रहा।

Home / Kolkata / Srifal for chaturmaas: विमल सन्मति आचार्य के शिष्यों का एकसाथ चातुर्मास के लिए श्रीफल अर्पित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो