scriptWEST BENGAL–शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती के सान्निध्य में हिन्दू राष्ट्र संघ अधिवेशन | WEST BENGAL CORONA NEWS | Patrika News
कोलकाता

WEST BENGAL–शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती के सान्निध्य में हिन्दू राष्ट्र संघ अधिवेशन

25 से अधिक राष्ट्रों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और शंकराचार्य से मार्गदर्शन प्राप्त किया

कोलकाताSep 30, 2020 / 04:43 pm

Shishir Sharan Rahi

WEST BENGAL--शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती के सान्निध्य में हिन्दू राष्ट्र संघ अधिवेशन

WEST BENGAL–शंकराचार्य निश्चलानन्द सरस्वती के सान्निध्य में हिन्दू राष्ट्र संघ अधिवेशन

BENGAL NEWS–कोलकाता। गोवर्द्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शङ्कराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज के सान्निध्य में श्रीगोवर्द्धन पीठ की ओर से 4 दिवसीय हिन्दू राष्ट्र संघ अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमे तकरीबन 25 से अधिक राष्ट्रों के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और शंकराचार्य से मार्गदर्शन प्राप्त किया। शंकराचार्य के राष्ट्रीय प्रवास प्रभारी प्रेमचन्द्र झा ने बताया कि हिन्दुत्व जागरण के उद्देश्य से हिन्दू राष्ट्र संघ का दूसरा अधिवेशन 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन वेबिनार संगोष्ठी के रूप में आयोजित किया जायेगा। जिसमें 50 से अधिक राष्ट्रों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आदित्य वाहिनी, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष विनय दुबे, गोवर्धन गोशाला पुरी के अध्यक्ष मूलचन्द राठी ने वेबिनार संगोष्ठी में हिस्सा लेने का निवेदन किया। आनन्द वाहिनी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलम झा, समाजसेवी प्रदीप बागड़ी, शिवनारायण बाहेती, मुकेश चतुर्वेदी, संजय सांगानेरिया, उषा गुप्ता, दीपक मिश्रा, मनोज तिवारी, मालचन्द चांडक, गोकरण शोरेवाल, राजकुमार मूंधडा, महेश आचार्य, मुकेश शर्मा, गोपा चटर्जी, मनोज शर्मा, सरोज शर्मा आदि सक्रिय हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो