scriptराज्य की सभी सीटें जीतेंगे- अपरूपा | Will win all the seats in the state - apruppa poddar | Patrika News
कोलकाता

राज्य की सभी सीटें जीतेंगे- अपरूपा

राज्य की सभी सीटें जीतेंगे- अपरूपा
महिलाओं को भी इस कार्रवाई से छुट नहीं

कोलकाताMar 17, 2019 / 04:08 pm

Nirmal Mishra

kolkata

राज्य की सभी सीटें जीतेंगे- अपरूपा

राज्य की सभी सीटें जीतेंगे- अपरूपा

हुगली

कमारपुकुर रामकृष्ण मठ व मिशन में पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को प्रचार अभियान शुरू करने वाली आरामबाग लोकसभा सीट की तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अपरूपा पो²ार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए विकास के सहारे उनकी पार्टी राज्य की ४२ में से ४२ सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने जनता पर भरोसा है कि इस बार भी उन्हें दुबारा चुना जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में राज्य से भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पश्चिम बंगाल में हुए विकास से सीख लेनी चाहिए।
उत्तर हावड़ा में पुलिस जांच अभियान तेज

– महिलाओं को भी इस कार्रवाई से छुट नहीं
हावड़ा

हावड़ा शहर में यातायात पुलिस का जांच अभियान तेज कर दिया गया है। सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान के तहत अभियान चलाया जा रहा है। हावड़ा के डबसन रोड व डॉ अबनी दत्त रोड के मुहाने गुरुवार को चलाए गए अभियान में आम लोगों के साथ ही नियम तोडऩे के आरोप में सिविक पुलिस व होम गार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
गोलाबाड़ी यातायात पुलिस के नए प्रभारी विप्लव मंडल ने बताया कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। अभियान के कारण ऑटो में क्षमता से अधिक यात्रियों को बिठाया जाना बंद हो गया है।

Home / Kolkata / राज्य की सभी सीटें जीतेंगे- अपरूपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो