scriptघरेलू सामान लेकर लौट रही छात्रा को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म, घर पहुंचते ही हालत बिगड़ी, फिर… | A student is being raped | Patrika News
कोरबा

घरेलू सामान लेकर लौट रही छात्रा को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म, घर पहुंचते ही हालत बिगड़ी, फिर…

Rape Case: दुकान से घरेलू सामान खरीदकर लौट रही छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

कोरबाSep 05, 2019 / 11:23 am

Vasudev Yadav

दुकान से घर लौट रही छात्रा को पहले किया अगवा, फिर जंगल में किया ये घिनौना काम

घरेलू सामान लेकर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। छात्रा को गंभीर हालत में पेंड्रा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोरबा. पसान निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा घरेलू सामान खरीदकर साइकिल से वापस लौट रही थी। इस बीच एक युवक उसे रोक लिया। उसे खींचते हुए घने झाडिय़ों की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में छात्रा को गंभीर हालत में पेंड्रा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा पसान क्षेत्र की है। गांव में रहने वाली एक लड़की घरेलू सामान खरीदने साइकिल से दुकान गई थी। शाम को लगभग पांच बजे घर लौट रही थी। सुनसान रास्ते में एक युवक ने युवती को रोक लिया। डरा धमकाकर उसे खींचते हुए झाडिय़ों की तरफ ले गया और दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर छात्रा ने घटना की जानकारी परिवार को दी। तबीयत खराब होने पर परिवार के सदस्य किशोरी को लेकर पेंड्रा के एक अस्पताल पहुंचे। किशोरी की इलाज जारी है। पूछताछ में पीडि़त किशोरी ने आरोपी का नाम बुधराम बताया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी पीडि़त किशोरी के गांव का रहने वाला है। मामले में पसान पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।
Korba Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए…
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो