8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लहरा रही थी सिटी बस यात्रियों को हुआ संदेह, पुलिस ने रोका तो ये हुआ खुलासा

एसी सिटी बस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। यात्रियों को बस के स्टॉफ ने रास्ते में ही उतार दिया। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करते हुए रेलवे स्टेशन जाना पड़ा। कई यात्रियों की ट्रेन की छूट गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 11 Aug 2019, 8:58 PM IST

एसी सिटी बस बीच रास्ते में ही खराब हो गई। यात्रियों को बस के स्टॉफ ने रास्ते में ही उतार दिया। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करते हुए रेलवे स्टेशन जाना पड़ा। कई यात्रियों की ट्रेन की छूट गई।

लहरा रही थी सिटी बस यात्रियों को हुआ संदेह, पुलिस ने रोका तो ये हुआ खुलासा

कोरबा. पुलिस ने शराब के नशे में सिटी बस चलाते हुए एक चालक को पकड़ा है। चालक ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी थी। गाड़ी इधर-उधर लहरा रही थी। समय पर पुलिस को सूचना मिलने से चालक पकड़ा गया। बताया जाता है कि सिटी बस क्रमांक सीजी 12 एक्स 0292 ट्रांसपोर्ट नगर से सवारी लेकर कटघोरा की ओर जा रही थी। बस के चालक योगेश पटेल ने शराब पी थी। चालक दर्री क्षेत्र का निवासी है। वह बस को सही तरीके चला नहीं सक रहा था। बस पर सवार एक यात्री ने पुलिस को सूचना दी। चालक के शराबी पीने की बात कही। सूचना मिलते ही पुलिस ने बस को सीएसईबी चौक पर रोक लिया। चालक की जांच की। इसमें शराब अत्यधिक मात्रा में पीने पृष्टि हुई। पुलिस ने सीटी बस को जब्त कर ट्रेफिक थाने में खड़ी कर दी है।

READ : Breaking : कांग्रेसी की ट्रेलर, कांग्रेसी की डीटो हुआ हादसा, धरने पर बैठ गए कांग्रेसी

दीपका नगर से कोरबा रेलवे स्टेशन के बीच एसी सिटी बस क्रमांक सीजी १२ एक्स ०३८१ का संचालन होता है। एस बस होने की वजह से काफी संख्या में यात्री बस में सवार थे। सभी यात्रियों को कोरबा से छूटने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन को पकडऩा था। बस दोपहर पौने चार बजे ठीक सर्वमंगला पुल के समीप पहुंची ही थी कि बस में खराबी आ गई। चालक ने कई बार चालू करने का प्रयास किया, लेकिन बस शुरू नहीं हो सकी। यात्रियों को दूसरी व्यवस्था से रेलवे स्टेशन जाने को कह दिया गया। सर्वमंगला पुल पर यात्री काफी देर तक खड़े रहे। कई यात्रियों की इस वजह से ट्रेन भी छूट गई। लगातार एसी सिटी बस व नॉन एसी सिटी बस खराब हो रही है। लोग काफी परेशान हो रहे हैं। ऑपरेटर द्वारा बस की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।