कोरबा. कुसमुंडा खदान में दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे पानी टैंकर में आग लग गई। ड्राइवर ने कूद कर जान बचायी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि टैंकर ड्राइवर मो. लुकमान खदान में पानी का छिड़काव कर रहा था, इस बीच टैंकर में आग लग गई।