11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : आधी रात नींद में थीं छात्रावास की बालिकाएं ऐसा क्या हुआ कि मच गई अफरा तफरी

तीन छात्राएं घायल हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Jayant Kumar Singh

•

Updated: 13 Oct 2018, 6:14 PM IST

तीन छात्राएं घायल हो गई

तीन छात्राएं घायल हो गई

कोरबा. आदिवासी विकास विभाग के कन्या छात्रावास में आधी रात कमरे का छज्जा भर-भराकर नींद में सो हीं छात्राओं के उपर गिर गया। इसकी चपेट में आकर तीन छात्राएं घायल हो गई। एक छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई है। दूसरे की हाथ में चोटें आई हंै। जबकि तीसरी छात्रा आंशिक रूप से घायल है।

घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बुधवारी बाजार स्थित कन्या छात्रावास में हुई। छात्रावास के एक कमरे में सरोजनी कंवर और द्रौपदी सहित तीन छात्राएं सोई थी। रात करीब ढाई से तीन बजे कमरे का छज्जा भर भराकर छात्राओं की बिस्तर पर गिरा। तीनों छात्राएं मलबे की जद में आ गई। हॉस्टल में अफरा तफरी मच गई।

घायल छात्राएं दर्द से चीखने चिल्लाने लगीं। एक छात्रा ने हास्टल अधीक्षिका को रात में फोन करके घटना की जानकारी दी। अधीक्षिका हॉस्टल पहुंची। घायल छात्राओं को सुबह करीब चार बजे कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। एक्स रे जांच में डॉक्टर ने सरोजनी के पैर की हड्डी टूटने कि पुष्टि की है। द्रौपदी की हाथ में चोटें आई है। तीसरी छात्रा को मामूली चोटें है।

Read more : Breaking : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उइके ने थाम लिया भाजपा का दामन, अध्यक्ष बनते ही कहा था मरते दम तक कांग्रेस में रहेगी श्रद्धा

हॉस्टल में नहीं थी अधीक्षिका
बताया जाता है कि घटना के समय हॉस्टल अधीक्षिका छात्रावास में नहीं थी। घटना की सूचना पर वह रात को ही हॉस्टल पहुंची।


लाखों खर्च कर मरम्मत
खनिज न्यास की मद से आदिवासी विकास विभाग को छात्रावास की मरम्मत के लिए करीब 24 लाख रुपए आबंटित किए गए थे। इस राशि से बुधवारी बाजार कन्या छात्रावास की भी मरम्मत कराई थी। लेकिन घटिया निर्माण से छात्राओं की जान पर बन आई है।

-छात्रावास के छज्जा गिरने से एक छात्रा घायल हुई है। हॉस्टल अधीक्षिका घटना के समय छात्रावास में थी या नहीं। इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।
-बीआर बंजारे, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा