जबकि लोकसभा चुनाव 2014 में इसी सीट से भाजपा के सांसद डॉ बंशीलाल महतो को निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डॉ. चरण दास महंत से 19 हजार 802 मतों से लीड मिली थी। जबकि कोरबा लोकसभा की कुल आठ विधानसभा सीटों में से अन्य सात में दोनो प्रत्याशियों के मध्य कड़ा संघर्ष देखने को मिला था। महतो कोरबा के साथ ही कटघोरा, भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़ व बैकुंठपुर से आगे थे। तो महंत को रामपुर, पाली-तानाखार और मरवाही से अच्छी-खासी लीड मिली थी। हालांकि अंत में डॉ. महतो कुल चार हजार 265 वोट के अंतर से लोकसभा चुनाव जीत गए थे।