02.आदिवासी सीएम के लिए मैं सबसे प्रबल दावेदार
रामदयाल उइके ने कहा था प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो आदिवासी सीएम के लिए मैं सबसे प्रबल दावेदार हूं। पार्टी हाईकमान द्वारा यह तय किया जाता है कि सीएम कौन होगा ? हालांकि मैं यह सुन रहा हूं कि कई लोग सीएम पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। तीन-चार नाम सामने आ रहे हैं, दावा तो सभी करते हैं, अब यदि आदिवासी कार्ड चलेगा तो हम भी लाईन में हैं। एससी कार्ड चला तो और कोई होंगे। दावा करने का अधिकार सभी को है। अब ये भी कोई कहने वाली बात है क्या? ट्रायबल कार्ड चलेगा तो हमने अपना दावा काफी पहले प्रस्तुत कर दिया है।