11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऊर्जाधानी के 14 हजार कोयला कर्मियों को बांटा गया इतने करोड़ का बोनस, बाजार में रौनक के आसार

कर्मचारियों के बोनस का भुगतान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Jayant Kumar Singh

•

Updated: 13 Oct 2018, 11:29 AM IST

कर्मचारियों के बोनस का भुगतान

कर्मचारियों के बोनस का भुगतान

कोरबा. एसईसीएल ने कोयला उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों के बोनस का भुगतान कर दिया है। शुक्रवार को बोनस की राशि कोयला कर्मियों के बैंक खाते में डाल दी गई। इस साल कोरबा, दीपका, गेवरा और कुसमुंडा एरिया में कंपनी ने करीब 80 करोड़ रुपए का बोनस बांटा है।


केन्द्र व राज्य सरकार की सार्वजनिक उपक्रमों में बोनस वितरण शुरू हो गया है। शुक्रवार को एसईसीएल में बोनस का भुगतान किया गया। वित्तीय वर्ष 2017- 18 में 240 दिन काम करने वाले प्रत्येक कोयला कर्मी को 60 हजार 500 रुपए बोनस प्रदान किया है। इससे कम ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 60 हजार 500 रुपए से कम राशि का भुगतान किया गया है। शुक्रवार को कोरबा, दीपका, गेवरा और कुसमुंडा एरिया मे काम करने वाले कामगारों की सूची और बोनस राशि बैंक को भेज दी गई। बैंक की ओर से भी राशि कर्मचारियों के खाते में डाल दी गई।


लगभग 14 हजार नॉन एक्जीक्यूटिव
कोरबा की अलग अलग खदानों में करीब 14 हजार नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मी काम करते हैं। इसमें सबसे अधिक छह हजार कोल कर्मी कोरबा एरिया में हैं। बोनस का वितरण नॉन एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों को किया गया है।


कहा कितने कर्मी
एरिया कर्मी (अनुमानित)
कोरबा- 6000
दीपका- 1450
गेवरा- 2700
कुसमुंडा- 2800
सेंट्रल वर्कशॉप कोरबा- 450
सेंट्रल वर्कशॉप गेवरा- 215

Read more : दीपका खदान में डीजल की डकैती, घेराबंदी हुई तो गाड़ी छोड़ भागे आरोपी


एनटीपीसी में लाभांस की मांग प्रबंधन का प्रस्ताव खारिज
कोरबा. शुक्रवार को दिल्ली में एनटीपीसी कर्मचारियों को बोनस/ एक्सग्रेसिया पर आयोजित बैठक में सहमति नहीं बनी। प्रबंधन की ओर से एक्सग्रेसिया भुगतान के लिए प्रस्ताव दिया गया। इसमें डब्ल्ूय-0 श्रेणी के कर्मचारियों को 32 हजार 970 रुपए न्यूनतम और स्पेशल ग्रेड कर्मचारियों को 70 हजार 10 रुपए एक्सग्रेसिया देने का प्रवधान था। इसे नाकाफी बताते हुए इंटक ने एनटीपीसी प्रबंधन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।


कर्मचारियों को अधिकारियों की भांति लाभांश बेसिक पे देने की मांग पर अड़ा गया। इससे बैठक बेनतीजा रही। लाभांश एवं पे रिवीजन में सुधार के लिए सब कमेटी की बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। ऑल इंडिया एनटीपीसी वर्कर फेडरेशन के महामंत्री चन्द्रवंशी ने बताया कि प्रबंधन के साथ अगली बैठक में लाभांश पर चर्चा होगी।