scriptदस्त से 11 साल के किशोर की बाल आश्रम में मौत… | Juvenile dies in child ashram due to diarrhea | Patrika News
कोरबा

दस्त से 11 साल के किशोर की बाल आश्रम में मौत…

गोपालपुर के बालक गृह में रहकर पढ़ाई करने वाले 11 साल के किशोर की दस्त से मौत हो गई। बुधवार को दिनभर की इंतजार के बाद जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

कोरबाSep 18, 2019 / 08:46 pm

Vasudev Yadav

कोरबा. गोपालपुर के बालक आश्रम में रहकर गौरव मिश्रा ने कथा चौथी में पढ़ाई करता था। मंगलवार सुबह किशोर की तबीयत खराब हो गई। उसने नाश्ता नहीं किया। आश्रम में रहने वाले अन्य बच्चों को अपनी स्थिति से अवगत कराया। गौरव को छोडक़र अन्य बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर को लौटे तो गौरव की स्थिति गंभीर हो गई थी। उसकी सांसे तेज हो गई। गंभीर हालत में गौरव को एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने पंचनाम की कार्रवाई पूरी की। दो डॉक्टरों से गौरव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। लेकिन जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। इस कारण पुलिस को दिनभर इंतजार करना पड़ा। बुधवार शाम लगभग पांच बजे जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों की टीम ने गौरव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बताया जाता है कि गौरव कटघोरा के ग्राम कसनिया का निवासी था। उसके माता पिता की मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से नाना नानी ने गौरव को पढऩे के लिए छुरी बाल आश्रम में भेज दिया था।

READ MORE : कोरबा शहर का पांचवा महापौर होगा ओबीसी वर्ग से, हुआ आरक्षण
33 किशोर आश्रम में
इस आश्रम का संचालन स्वयं सेवी संगठन की ओर से सरकारी खर्च पर किया जाता है। आश्रम में अभी ३३ बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। जिस समय गौरव की तबीयत बिगड़ी उस समय आश्रम में उसकी देखभाल के लिए संचालन करने वाली समिति का कोई स्टॉफ उपस्थित था या नहीं इसकी जांच भी पुलिस करने की बात कही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो