scriptचौपाटी में चाकू से हमला : घायल चंद्रकांत के साथ दो दोस्तों का बयान दर्ज, ये कहा… | Knife attack in Chowpatty | Patrika News
कोरबा

चौपाटी में चाकू से हमला : घायल चंद्रकांत के साथ दो दोस्तों का बयान दर्ज, ये कहा…

– चाकू मारने वाले की पहचान, तीन दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

कोरबाOct 05, 2018 / 04:27 pm

Shiv Singh

चौपाटी में चाकू से हमला : घायल चंद्रकांत के साथ दो दोस्तों का बयान दर्ज, ये कहा...

चौपाटी में चाकू से हमला : घायल चंद्रकांत के साथ दो दोस्तों का बयान दर्ज, ये कहा…

कोरबा. चौपाटी पर युवक की पेट में चाकू मारने वाले बदमाश की पहचान होने के बाद भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी फरार हंै। परिवार वाले पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने चाकूबाजी में घायल चन्द्रकांत उर्फ प्रिंस का बयान दर्ज किया है। इसमें पता चला है कि चन्द्रकांत बाइक लेकर चौपाटी गया था। एक ठेला पर खड़ा था।
इस बीच चार युवक आए। युवक चन्द्रकांत से कहने लगे कि तुम बाइक से बहुत कट मारते हो, उसे अपशब्द भी कहा। चन्द्रकांत ने बदमाशों की सवाल का जवाब दिया। इस बीच बदमाशों ने मोबाइल पर कॉल करके दो युवकों को बुला लिया। चन्द्रकांत को ठेला से बुलाकर अंधेरा में ले गए। वहां बदमाशों ने चन्द्रकांत से विवाद चालू कर दिया। प्रदीप लहरे ने चाकू निकालकर चन्द्रकांत की पेट में घोंप दिया। घायल चन्द्रकांत दौड़ते हुए ठेला के पास पहुंचा। उसने ठेला पर खड़े अपने दोस्तों को चाकूबाजी की जानकारी दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में चन्द्रकांत के दो दोस्तों का भी बयान दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें
Video Gallery:- दोस्तों संग चौपाटी पर गए युवक पर चाकू से हमला, आंतों तक चोट, छह बोतल खून चढ़ा कर हुआ ऑपरेशन

प्रदीप के पिता से पूछताछ
बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस उनके घर पहुंची, लेकिन आरोपी घर में नहीं मिले। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। परिवार के लोग जांच में मदद नहीं कर रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए मुखबिर की मदद ले रही है। प्रदीप के पिता की बुधवारी सब्जी बाजार में दुकान है। विजय ठाकुर सहित दो अन्य नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।

रात 10 बजे की घटना
30 सितंबर की रात करीब १० बजे प्रिंस दो दोस्तों के साथ बाइक में चौपाटी गया था। बाइक से कट मारने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने चन्द्रकांत पर चाकू से हमला कर दिया था।

युवक को चाकू मारने वाले की तलाश की जा रही है। आरोपी घर से फरार हैं। परिवार से भी पूछताछ की जा रही है- डी दीवान, प्रभारी, अजाक

Hindi News/ Korba / चौपाटी में चाकू से हमला : घायल चंद्रकांत के साथ दो दोस्तों का बयान दर्ज, ये कहा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो