सुहाना खान अक्सर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (Suhana Khan relationship with Agastya Nanda) के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों की पहली मुलाकात जोया की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। वह अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं। पिछले साल अगस्त्या ने अपना बर्थडे सुहाना खान के साथ सेलिब्रेट भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, दोनों ने फिलहाल अफेयर की खबरों पर कोई कमेंट नहीं किया है।