20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Ramayana Box Office Collection 19 Nov: ‘रामायण’ की 15 दिन बाद भी कायम है रफ्तार, तोड़े बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection 19 Nov: ‘रामायण’ की 15 दिन बाद भी कायम है रफ्तार, तोड़े बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Ramayana Box Office Collection: फिल्म रामायण ने 15वें दिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हिंदी ही नहीं बल्कि मलयालम में भी फिल्म आगे निकल रही है। गुरुवार को भी बेहद अच्छा कलेक्शन किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 20 Nov 2026, 7:34 AM IST

Ramayana Box Office Collection 19 Nov ranbir kapoor yash film storm earn on thursday

रामायण ने 15 दिनों में किया शानदार कलेक्शन (Photo Source- imdb)

Ramayana Box Office Collection Day 15: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' ने सिनेमाघरों में 15 दिन पूरे करने के बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। गुरुवार, 19 नवंबर को फिल्म ने भारत में ताबड़तोड़ कलेक्शन कर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के लिए केवल हिंदी ही नहीं बल्कि मलयालम में भी शानदार उछाल देखने को मिला है। वर्ल्डवाइड से लेकर ग्राॉस कलेक्शन में भी फिल्म ने बाजी मारी है और बॉलीवुड की धुरंधर 2 से लेकर एनिमल को भी मात दे दी है। गुरुवार को भी फिल्म ने धुआंधार कमाई कर मेकर्स को भी हैरान कर दिया है। 4000 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सफलता के नए आयाम गढ़ रही है।

रामायण ने 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को फिल्म रामायण ने देशभर के 21,437 शो लगे थे, जिसमें फिल्म ने 19 नवंबर को शानदार 19.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, बुधवार को 23.20 करोड़ रुपये के मुकाबले इसमें करीब 16.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।। भाषाओं के लिहाज से हिंदी वर्जन ने 17,428 शो में 14 करोड़ रुपये कमाए। इसके अलावा मलयालम ने 937 शो में 1.75 करोड़, तमिल ने 1,158 शो में 1.50 करोड़, कन्नड़ ने 884 शो में 1.40 करोड़ और तेलुगु ने 1,030 शो में 70 लाख रुपये का योगदान दिया। गुरुवार को करीब 9,28,188 टिकट बिके और कुल टिकट बिक्री का आंकड़ा 3,48,95,085 तक जा पहुंचा।

इस कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 863.75 करोड़ रुपये और डोमेस्टिक ग्रॉस 1,032.15 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा और 15वें दिन 5 करोड़ रुपये जुड़ने से ओवरसीज ग्रॉस 515 करोड़ रुपये हो गया। शुरुआत के आठ दिनों में फिल्म ने 564.60 करोड़ नेट और 675.05 करोड़ ग्रॉस कमाए थे, जबकि अगले सात दिनों में 299.15 करोड़ नेट और 357.10 करोड़ ग्रॉस आया। अब तक फिल्म 3,49,239 शो दर्ज कर चुकी है।

मलयालम की सबसे ऊंची ऑक्यूपेंसी और हिंदी का दबदबा

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो गुरुवार को मलयालम वर्शन 39.1 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद तमिल में 23 प्रतिशत, कन्नड़ में 22 प्रतिशत, तेलुगु में 16.9 प्रतिशत और हिंदी में 15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई। हालांकि कुल घरेलू नेट कमाई में हिंदी वर्जन 657.50 करोड़ रुपये (76.1 प्रतिशत) के साथ सबसे बड़ा हिस्सेदार बना हुआ है। कन्नड़ ने 70.15 करोड़ (8.1 प्रतिशत), तेलुगु ने 54.40 करोड़ (6.3 प्रतिशत), तमिल ने 41.15 करोड़ (4.8 प्रतिशत) और मलयालम ने 40.55 करोड़ (4.7 प्रतिशत) जोड़े हैं।

रामायण का 15 दिनों का कलेक्शन

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Day 15 19.35 करोड़ रुपये
Day 1423.20 करोड़ रुपये
Day 1328.35 करोड़ रुपये
Day 1232.00 करोड़ रुपये
Day 1175.00 करोड़ रुपये
Day 1072.90 करोड़ रुपये
Day 948.10 करोड़ रुपये
Day 853.50 करोड़ रुपये
Day 770.65 करोड़ रुपये
Day 6 94.10 करोड़ रुपये
Day 5107.50 करोड़ रुपये
Day 456.15 करोड़ रुपये
Day 369.80 करोड़ रुपये
Day 248.05 करोड़ रुपये
Day 164.85 करोड़ रुपये
Total Collection863.75 करोड़ रुपये

रामायण बनाम केजीएफ 2

इसके अलावा, रामायण ने सिर्फ 14 दिनों में दुनिया भर में 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह माइलस्टोन हासिल करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म का नया रिकॉर्ड बन गया है। नमित मल्होत्रा ​​के सपोर्ट वाले इस प्रोजेक्ट ने आदित्य धर की धुरंधर 2 का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसे इसी आंकड़े तक पहुंचने में 15 दिन लगे थे। इसकी तुलना में, पुष्पा 2: द रूल और एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में 18-18 दिन लगे थे।

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण ने यश की KGF: चैप्टर 2 के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जो 859.70 करोड़ रुपये है। फिल्म के लेटेस्ट आंकड़ों ने बॉक्स ऑफिस पर इसकी स्थिति और मजबूत कर दी है, क्योंकि यह भारत और इंटरनेशनल मार्केट में दर्शकों को खींच रही है।