19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

Mumbai Versova Tree cutting: मुंबई के नाना नानी पार्क में पेड़ों की कटाई को लेकर दीया मिर्जा ने सख्त और भावुक पोस्ट शेयर किया है। सोनी राजदान ने भी तीखे सवाल किए हैं। इसके अलावा DDLJ एक्ट्रेस पूजा रूपारेल का रोने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 19 Nov 2026, 1:11 PM IST

Mumbai Versova Tree cutting Dia mirza slams on bmc soni razdan angry and pooja ruparel wept bitterly

Bollywood reaction on Mumbai Tree cutting: फिल्म इंडस्ट्री हो या देश का कोई भी बड़ा मुद्दा सोनी राजदान अक्सर अपनी राय रखती हुईं नजर आती है। एक बार फिर उनका बेबाक पोस्ट चर्चा में आ गया है। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा स्थित 'नाना नानी पार्क' में पेड़ों की कटाई पर बात की है। इसके अलावा अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने भी इसे लेकर बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। काटे गए पुराने पेड़ों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और सख्त नोट लिखा है, जिसने पर्यावरण प्रेमियों और आम लोगों का ध्यान खींच लिया है।

दीया मिर्जा ने किया पेड़ कटने पर का भावुक पोस्ट

मुंबई में नाना-नानी पार्क के पेड़ कटने पर दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में गहरी पीड़ा व्यक्त की और लिखा,"हमारे दिल टूट गए हैं। दिल खोलो। नहीं। इसे बंद मत होने दो। इसे खुला रखो। नफ़रत और बेपरवाही को हमारे होश सुन्न मत करने दो। दर्द की पूरी हद को महसूस करो। जब दुनिया 'सस्टेनेबिलिटी' शब्दों के पीछे भाग रही थी और चिल्ला रही थी। वे गए और जीवन और रोशनी के वाहकों को काट डाला। जो भी सांस लेता है, जो भी जीता है, उसे टूटे हुए जमीर के टुकड़ों में काट दिया और तोड़ दिया। यहां-वहां। लेकिन हम जीतेंगे। इससे भी।"

दीया मिर्जा की इस पोस्ट के बाद फिल्म जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। निर्देशक जोया अख्तर ने इस पर हैरानी जताई और इसी पोस्ट पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, "मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है। इसे क्यों काटा गया? क्या यह बीमार था? या इसलिए कि वे वहां कुछ बनाना चाहते थे? क्या वजह थी? अगर यह पार्क के बीच में है, तो इसे बिना किसी वजह के कैसे काटा जा सकता है… असल में कानून काफी सख्त हैं, इसलिए मुझे यह बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है।"

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी दिया रिएक्शन

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी BMC के इस कदम पर रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, "क्या उन्हें एहसास नहीं है कि वह क्या कर रहे हैं??? यह सच में बहुत दुखद है। किसी को परवाह नहीं है... जिन्हें परवाह है उनकी बात नहीं सुनी जाती। बेकार।"

इस बीच, एक्ट्रेस पूजा रूपारेल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह पेड़ों की कटाई पर रोती हुई दिख रही हैं। क्लिप में, वह इमोशनल हो जाती हैं और अपना आपा खो देती हैं, जबकि वह अधिकारियों को एक हेरिटेज पेड़ को काटने के लिए बुलाती हैं। उन्होंने इस कदम को गैर-कानूनी बताया, और दावा किया कि कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान भी पेड़ को बचाया गया था।

पूजा ने कॉर्पोरेशन के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि पेड़ सिर्फ़ 35 साल पुराना था। BMC ने अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।