scriptजब 14 साल के किशोर पर आया दो बच्चों की मां का दिल, भगाकर ले गई अपने साथ | married woman arrested with her 14 year old boyfriend | Patrika News
कोरबा

जब 14 साल के किशोर पर आया दो बच्चों की मां का दिल, भगाकर ले गई अपने साथ

प्रेम संबंध यह अजीबोगरीब मामला निगम क्षेत्र का है। महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। पति सरकारी कर्मचारी है। घर में रहने के दौरान महिला एक 14 साल के किशोर के सम्पर्क में आ गई। उससे बाते करने लगी।

कोरबाJun 06, 2021 / 02:06 pm

Karunakant Chaubey

जब 14 साल के किशोर पर आया दो बच्चों की मां का दिल, भगाकर ले गई अपने साथ

जब 14 साल के किशोर पर आया दो बच्चों की मां का दिल, भगाकर ले गई अपने साथ

कोरबा. पढ़ने लिखने की उम्र में 14 साल के एक किशोर को 30 वर्षीय महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उससे इश्क लड़ाने लगी। इश्क की जाल में फंसाने के बाद महिला ने लड़के को अपने साथ घर से भगा लिया। हफ्ते भर लड़के साथ रही। इस बीच परिवार के सदस्य लड़के और महिला की तलाश करते रहे। रिश्तेदारों के भी सम्पर्क मेे रहे।

प्रेम संबंध यह अजीबोगरीब मामला निगम क्षेत्र का है। महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। पति सरकारी कर्मचारी है। घर में रहने के दौरान महिला एक 14 साल के किशोर के सम्पर्क में आ गई। उससे बाते करने लगी। छोटी छोटी परेशानियों को किशोर के साथ साझा करने लगी। इस बीच किशोर पर महिला दिल आ गया।

मां की हत्या के आरोपी युवक ने जेल में लगाई थी फांसी, इन 7 बिंदुओं पर होगी मजिस्ट्रियल जांच

एक दिन महिला ने किशोर को बताया कि उसका पति शराबी है और घर में आने के बाद मारपीट करता है। महिला ने किशोर के साथ रहने की इच्छा जताई। किशोर को भरोसा में लिया। उसे भगाकर अपने साथ ले गई। लड़के के लापता होने से परिवार के सदस्य चिंतित गए। उन्होंने खोजबीन शुरू की। इसके पहले की पुलिस किशोर के बारे में जानकारी जुटाती महिला का पति भी थाना पहुंच गया। उसने अपनी व्यथा सुनाई। तब तक पुलिस को अंदेशा नहीं था कि दोनों एक साथ घर से भागे होंगे।

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला की गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र किया तो मामले का खुलासा हुआ। महिला और किशोर के बीच लगातार बातचीत होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस की एक टीम संबंधित स्थान पर भेजी गई। टीम ने दोनों को बाहर से बंद एक घर से पकड़ लिया।

पुलिस ने महिला और किशोर से पूछताछ किया प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया। महिला ने किशोर से इश्क करना स्वीकार किया है। किशोर न्याय बोर्ड में भी लड़के का बयान दर्ज किया गया। बयान के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ इश्क की नीयत से लड़के के अपहरण और लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा पांच व छह के तहत केस दर्ज किया है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindi News/ Korba / जब 14 साल के किशोर पर आया दो बच्चों की मां का दिल, भगाकर ले गई अपने साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो