scriptमां, बेटी की मौत ने पुलिस को उलझाया, आग से जलने के बाद भी जिंदा थी दोनों, लेकिन.. | Mother and daughter death case | Patrika News
कोरबा

मां, बेटी की मौत ने पुलिस को उलझाया, आग से जलने के बाद भी जिंदा थी दोनों, लेकिन..

प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया है कि जलते समय महिला और उसकी बेटी जिंदा थी।

कोरबाNov 16, 2018 / 04:56 pm

चंदू निर्मलकर

CG news

मां, बेटी की मौत ने पुलिस को उलझाया, आग से जलने के बाद भी जिंदा थी दोनों, लेकिन..

कोरबा. महिला और उसके एक साल की बेटी के जलने से हुई मौत के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। गुरुवार को पोड़ी उपरोड़ा में दोनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया है कि जलते समय महिला और उसकी बेटी जिंदा थी।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। आगे की जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रख लिया है। पुलिस ने विसरा की जांच फारेंसिक प्रयोगशाला में कराने की बात कही है। गुरुवार को पुष्पा और उसकी एक साल की बेटी छाया के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान महिला का पति सजन सिंह और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। मां बेटी की मौत के मामले में पुलिस ने पसान थाने में मर्ग कायम किया है। उसकी जांच कर रही है।
दो दिन पहले घर में मिली थी लाश
घटना पसान थाना क्षेत्र के गांव लैंगी की है। पुलिस को परिवार से पूछताछ में जानकारी मिली है कि सजन सिंह ने दो शादियां की थी। तीन साल पहले सजन ने पुष्पा से दूसरी शादी की थी। पुष्पा एक साल की बच्ची छाया के साथ सजन सिंह के घर में रह रही थी। मंगलवार को सजन सिंह की पहली पत्नी लीलावती और दूसरी पत्नी पुष्पा के बीच विवाद हुआ था।
सजन ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि झगड़ा के बाद पहली पत्नी लीलावती मकान छोड़कर चली गई थी। थोड़ी देर बाद लीलावती लौटी तो पुष्पा घर से बेटी के साथ चली गई। वह पुष्पा को खोजने गया था। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे घर लौटा। कमरे में पुष्पा और छाया की लाश जल रही थी। उसने घटना की जानकारी आसापास के लोगों को दी। अगले दिन पुलिस को अवगत कराया गया।
हो रही जांच
शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला को जिंदा जलाया गया है या उसने मिट्टी तेल उड़ेल कर बेटी के साथ आत्मदाह कर ली। कमरे की जांच में पुलिस को सबूत मिले हैं, उसे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। हर पहलू की जांच की जा रही है।
लीलावती लौटी घर
पुलिस को यह भी पता चला है कि गुरुवार को लीलावती घर लौट आई है। हालांकि उससे घटना के संबंध में पूछताछ होनी बाकी है।

Home / Korba / मां, बेटी की मौत ने पुलिस को उलझाया, आग से जलने के बाद भी जिंदा थी दोनों, लेकिन..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो