scriptकोरबा में हादसा! अनियंत्रित होकर घाट में पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 2 की मौत… आधा दर्जन लोग गंभीर | Pickup overturns in Korba, two dead, 8 injured | Patrika News
कोरबा

कोरबा में हादसा! अनियंत्रित होकर घाट में पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 2 की मौत… आधा दर्जन लोग गंभीर

Korba Accident News: कटघोरा से फुटकर किराना और सब्जी विक्रेताओं को लेकर पहाड़गांव के साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप राहाघाट पहाड़ी पर लुढ़क गई। सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में गिर गई।

कोरबाMay 06, 2024 / 05:13 pm

Khyati Parihar

korba news, accident news, korba latest news
CG Road Accident: कटघोरा से फुटकर किराना और सब्जी विक्रेताओं को लेकर पहाड़गांव के साप्ताहिक बाजार जा रही पिकअप राहाघाट पहाड़ी पर लुढ़क गई। सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में गिर गई। झटके के साथ सवार लोग इधर-उधर फेंका गए और गंभीर चोट लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई है।
घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। पिकअप सीजी-12बीएफ-4518 साप्ताहिक बाजारों में सब्जी और किराना सामान बेचने वाले छोटे कारोबारियों को लेकर आना-जाना करती है। रविवार को पिकअप पर कटघोरा और इसके आसपास स्थित क्षेत्रों से लोग सवार हुए थे। पिकअप पर किराना सामान के अलावा हरी साग-सब्जियां भी लोड थी। पिकअप चालक अजय अग्रवाल सब्जी, सामान और छोटे कारोबारियों को लेकर पहाड़गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहा था।
korba accident news
रास्ते में जटगा के पास रावा और पहाड़गांव के बीच राहाघाट के पास पिकअप चढ़ाई को पार नहीं कर सका। चढ़ान पर पिकअप पीछे की ओर लुढ़कने लगी। चालक ने नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई। वाहन लुढ़कते हुए नीचे की ओर चल पड़ी। सड़क से खाई में गिरी। इस पर सवार यात्री झटके के साथ नीचे फेंका गए। आसपास की जमीन पथरीली होने के कारण लोगों को गंभीर चोटें आई। किसी के सिर से खून बहने लगा तो चोट लगने के कारण लोग उठ भी नहीं पा रहे थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। पुलिस का अवगत कराया।
Korba Accident News
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घटना स्थल से उठाकर सड़क तक लाया गया। उन्हें पास के अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां परीक्षण कर डॉक्टर ने ओमप्रकाश जायसवाल उम्र 45 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कटघोरा और अशोक नाथ धोबी उम्र 55 वर्ष निवासी तुमान को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पवन केंवट, कौशिल्या बाई, तीजराम और 12 साल की बच्ची कुमारी महेश्वरी पिता राजकुमार केंवट का इलाज जारी है। घटना में घायल लोग कटघोरा के रहने वाले हैं। गाड़ी अजय अग्रवाल चला रहा था। उसे हादसे में आंशिक चोटें आई है। घायल लखन दास ने बताया कि पिकअप पर सवार दो-तीन लोग चालक के बाजू में बैठे हुए थे जबकि 5-6 लोग पिकअप में पीछे डाला में सवार थे। सभी पहाड़गांव साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इस बीच हादसे का शिकार हो गए। बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ाई है।

Hindi News/ Korba / कोरबा में हादसा! अनियंत्रित होकर घाट में पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 2 की मौत… आधा दर्जन लोग गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो