
CG Murder News: जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस को अंधे कत्ल का खुलासा करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की डण्डे व लात- मुक्का से मारकर हत्या करने वाले पति सुमित मिंज को घटना के 24 घण्टों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका (उम्र 33 वर्ष) को 2 मई 2024 को घर के पास एक कुंआ से बेहोश्र, मृत हालत में शाम 6:00 बजे मिलने पर उसे जीवित होगी सोचकर परिजन इलाज हेतु सीएचसी पत्थलगांव लेकर गए थे। जहां डॉ द्वारा मृतिका को चेक करने पर मृत होना बताया गया।
मृत्यु संदेहास्पद होने शव का पीएम कराया गया, रिपोर्ट में मृतिका के शरीर में कई जगह मारपीट के चोट का निशान होना पाया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मर्ग जांच उपरांत अपराध घटित होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त अपराध ब्लाइंड मर्डर जैसा था। मामले में पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जयसवाल एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव को बारीकी से जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिए गए थे।
प्रकरण की विवेचना दौरान संदेही पति सुमित मिंज उम्र 35 वर्ष निवासी बासेन कोदवारी थाना करतला जिला कोरबा छग को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर बताया कि वर्ष 2008 से अपनी पत्नी व अपने बच्चों के साथ ग्राम बंदियाखार कदमघाट पत्थलगांव में ससुराल में दिए जमीन में घर बनाकर रह रहा है, जो चरित्र शंका पर घटना दिनांक 2 मई 2024 को शाम 5-6 बजे के मध्य अपनी पत्नी मृतिका को लात मुक्का व डण्डे से मारपीट कर उसकी हत्या करना बताया। जिसके बाद सुमित मिंज को गवाहों के समक्ष मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त किया गया है। सुमित मिंज उम्र 35 साल के विरूद्ध अपराध के सबूत पाए जाने पर 5 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Published on:
06 May 2024 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
