दरअसल, वीडियो कॉलिंग में वह दमोहदरहा की पहाड़ी बोला जिसे उसके दोस्त कालीदरहा समझे। इस कारण कुछ लोग खोजने कालीदरहा पहाड़ी चले गए। बाद में वीडियो कॉलिंग के रिकॉर्डिंग को बार-बार सुना, तब दमोदरहा की पहाड़ी बोला था और फिर दमोदरहा की पहाड़ी कि ओर जा ही रहे थे, तभी गांव में पहाड़ी में एक लाश देखे जाने की बात आग की तरह फैल गई थी। पत्ता तोड़ाई करने गिरसा के ग्रामीण 5 मई को पहाड़ी की ओर गए थे। ग्रामीणों ने लाश देखी। तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों व कोटवार को सूचना दी। तब तक उसके परिजन भी गिरसा पहुंच चुके थे। घटनास्थल पर उसकी चप्पल पास में साइकिल पड़ी हुई मिली। साथ ही मृतक का मोबाइल व पेट्रोल का खाली डब्बा, चप्पल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संदेहास्पद मौत के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी। फोरेंसिक टीम भी दोपहर 3 बजे के आसपास पहाड़ी स्थल पर पहुंची। युवक की मौत के कारण का पता पुलिस लगा रही है। पुलिस ने वीडियो, साइकिल, पेट्रोल का डिब्बा, चप्पल, मोबाइल के आधार पर प्राथमिक दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कर रही है।