थानावार आंकड़ों के मुताबिक, सिंघोड़ा में 3,325 किलो, कोमाखान में 2,970 किलो और बसना में 2,683 किलो गांजा जब्त किया गया। इन तीनों थाना क्षेत्रों में कुल 8,978 किलो गांजे की जब्ती दर्ज है। इसके अलावा 1,432 किलो डोडा जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। संभावित तस्करी मार्गों पर निगरानी, वाहन जांच और पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी रहेगी। अब जांच का महत्वपूर्ण पड़ाव फरार आरोपियों तक पहुंचने और खेपों की आपूर्ति से लेकर वितरण तक जुड़े लोगों की भूमिका स्पष्ट करने का है।